1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका-रणवीर के बाद कपिल शर्मा ने भी कन्फर्म की शादी की डेट, इस दिन गिन्नी संग लेंगे 7 फेरे

दीपिका-रणवीर के बाद कपिल शर्मा ने भी कन्फर्म की शादी की डेट, इस दिन गिन्नी संग लेंगे 7 फेरे

 Published : Oct 22, 2018 04:56 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 05:07 pm IST

कपिल शर्मा इसी साल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करेंगे।

कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ- India TV Hindi
कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ

नई दिल्ली: कल ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तारीख कन्फर्म की और बताया कि वो अगले महीने 14 और 15 तारीख को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब दीपिका के सबसे बड़े फैन कपिल शर्मा ने भी अपनी शादी का ऐलान कर दिया है, इसी साल 12 दिसंबर को कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग सात फेरे लेंगे।

कपिल शर्मा ने न्यूज एजेंसी आईएनएस को अपनी शादी की डेट कन्फर्म करते हुए बताया कि ये शादी उनके होम टाउन जालंधर में होगी। कपिल ने बताया कि वो यह शादी बहुत सिंपल तरीके से करना चाहते थे लेकिन गिन्नी के घरवाले अपनी एकलौती बेटी की शादी काफी धूम-धाम से करना चाहते हैं। कपिल ने बताया कि उनकी मां भी चाहती हैं कि उनके बेटे की शादी खूब धूम-धाम से हो।

कपिल ने बताया कि जब मेरे भाई की शादी हुई थी उस वक्त हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे, हमने उस वक्त बहुत साधारण तरीके से शादी की थी। हालांकि जब मेरी बहन की शादी हुई उस वक्त हमारे पास अच्छे पैसे थे तो हमने उसे धूम-धूम से विदा किया था।

Also Read: Koffee With Karan 6: अक्षय कुमार ने पूछा 'कब है शादी', रणवीर सिंह ने दिया ये जवाब

बता दें, कपिल शर्मा और गिन्नी एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। जब कपिल मशहूर नहीं थे गिन्नी तब से उनके साथ हैं। दोनों ने साथ स्ट्रगल भी किया था।

कपिल शर्मा इन दिनों अपने टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ की तैयारियों में जुटे हैं। सोनी टीवी पर तीसरी बार उनका शो लॉन्च हो रहा है। कपिल ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि वो इस शो में वापसी कर रहे हैं। कहा जा रहा है इस बार भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक भी इस शो का हिस्सा होंगे।

कहा जा रहा है कि दीवाली से कपिल का शो शुरू हो सकता है।

Also Read: रणवीर सिंह से पहले 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण, ये है अफेयर्स की लिस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन