1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News October 22: इस खान से शादी करना चाहती थीं परिणीति चोपड़ा, ये है दीपिका पादुकोण के अफेयर्स की लिस्ट

Latest Bollywood News October 22: इस खान से शादी करना चाहती थीं परिणीति चोपड़ा, ये है दीपिका पादुकोण के अफेयर्स की लिस्ट

 Published : Oct 22, 2018 04:46 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 04:46 pm IST

जानें 22 अक्टूबर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

 Parineeti Chopra, Deepika Padukone- India TV Hindi
 Parineeti Chopra, Deepika Padukone Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: परिणीति चोपड़ा के बर्थडे पर जानें उनकी जिंदगी के दिलचस्प फैक्ट्स, ये है दीपिका पादुकोण के अफेयर्स की लिस्ट, सौरभ पटेल हुए बिग बॉस 12 के घर से बाहर, रणवीर की शादी पर क्या बोले अक्षय,  दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह की ये बातें नहीं हैं पसंद, नमस्ते इंग्लैंड का अब तक का कलेक्शन- जानें 22 अक्टूबर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

Happy Birthday: बॉलीवुड के इस खान से शादी करना चाहती थीं परिणीति चोपड़ा

बीते सालों में परिणीति चोपड़ा के अफेयर्स और रिलेशनशिप्स को लेकर जो भी कहा या सुना गया हो, मगर एक चीज बिलकुल नहीं बदली। वो है परी का सैफ अली खान के लिए प्यार। जानकर कई लोगों को है रानी हो सकती है, लेकिन परिणीति चोपड़ा सैफ अली खान को लेकर काफी क्रेजी हैं। उन्हें ना सिर्फ उन पर क्रश है, बल्कि वो मौका मिलने पर सैफ से शादी तक करने को तैयार हैं। ये बात उन्होंने करीना कपूर को भी बताई है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

रणवीर सिंह से पहले 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण, ये है अफेयर्स की लिस्ट

दीपिका पादुकोण 14 और 15 नवंबर को रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। रणवीर से उनका अफेयर लगभग पांच साल से चल रहा है। हालांकि रणवीर से पहले भी उनके कई लव अफेयर्स रह चुके हैं। जानते हैं उनके बॉयफ्रेंड्स की लिस्ट के बारे में... (यहां पढ़ें पूरी खबर)

Namaste England Box Office Collection Day 4: अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा की जोड़ी हुई फ्लॉप, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'नमस्ते इंग्लैंड' दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब हो चुकी है। फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और चार दिनों में फिल्म ने बुरा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अभी तक करीब 6.10 करोड़ रूपये की कमाई की है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

दीपिका-रणवीर की शादी के कार्ड में दुल्हन के नाम समेत हैं ये गलतियां

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने जब से शादी का ऐलान किया है उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। 21 अक्टूबर को करीब 4 बजे दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शादी की तारीख का ऐलान किया। ट्वीट में दो कार्ड थे, एक में हिंदी में शादी का ऐलान किया गया था तो दूसरे कार्ड में इंग्लिश में लिखा था। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

Bigg Boss 12: सौरभ पटेल हुए घर से बाहर, कहा- उर्वशी को एलिमिनेट होना चाहिए था

'बिग बॉस 12' से रविवार को सौरभ पटेल आउट हो गए। उनके साथ नॉमिनेशन में करणवीर बोहरा, सृष्टि रोड, जसलीन मथारू, उर्वशी, सबा खान थे। 'बिग बॉस' से बाहर आकर सौरभ का कहना है कि उनकी जगह उर्वशी को एलिमिनेट होना चाहिए था। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

Koffee With Karan 6: अक्षय कुमार ने पूछा 'कब है शादी', रणवीर सिंह ने दिया ये जवाब

'कॉफी विद करण सीजन 6' में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह गेस्ट बनकर आने वाले हैं। उनके एपिसोड का प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय, रणवीर से उनके शादी के बारे में सवाल करते नजर आ रहे हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन