1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Namaste England Box Office Collection Day 4: अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा की जोड़ी हुई फ्लॉप, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

Namaste England Box Office Collection Day 4: अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा की जोड़ी हुई फ्लॉप, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

 Published : Oct 22, 2018 02:24 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 03:10 pm IST

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'नमस्ते इंग्लैंड' दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब हो चुकी है। फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और चार दिनों में फिल्म ने बुरा प्रदर्शन किया है।

 Namaste England Box Office Collection Day 4,- India TV Hindi
Namaste England Box Office Collection Day 4,

नई दिल्ली: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'नमस्ते इंग्लैंड' दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब हो चुकी है। फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और चार दिनों में फिल्म ने बुरा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अभी तक करीब 6.10 करोड़ रूपये की कमाई की है।

जानें कलेक्शन

पहले दिन- लगभग 1.75 करोड़ रूपये

दूसरे दिन- लगभग 2 करोड़ रूपये

तीसरे दिन- लगभग 1.25 करोड़ रूपये

चौथे दिन- लगभग 1.35 करोड़ रूपये

फिल्म रोमांटिक-कॉमेडी है, लेकिन दर्शकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। फिल्म के गाने भी कुछ खास पॉपुलर नहीं हुए। यह अर्जुन और परिणीति की साथ में दूसरी फिल्म है। इसके पहले दोनों ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साथ में 'इश्कजादे' से किया था। अगले साल दोनों की एक और फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' रिलीज होने वाली है।

'नमस्ते इंग्लैंड' के साथ 'बधाई हो' भी रिलीज हुई है। 'बधाई हो' में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता और गजराज राव हैं। यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है और यह बॉक्स-ऑफिस पर शानदार कमाई भी कर रही है।

Also Read:

रणवीर सिंह से पहले 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण, ये है अफेयर्स की लिस्ट

Koffee With Karan 6: अक्षय कुमार ने पूछा 'कब है शादी', रणवीर सिंह ने दिया ये जवाब

Happy Birthday: बॉलीवुड के इस खान से शादी करना चाहती थीं परिणीति चोपड़ा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन