नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबर सुन फैंस के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड खुश हो गया है। उनकी शादी की तारीख सुनने के बाद सभी उन्हें बधाई देने लगे।
Related Stories
रणवीर और दीपिका ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कार्ड शेयर करते हुए लिखा था- ''हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है। इतने सालों से आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं।''
उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर अभिषेक बच्चन ने लिखा- बहुत बधाई। पूजा हेगड़े ने लिखा- बधाई। कबीर खान ने लिखा- बहुत-बहुत मुबारक। डायना पैंटी ने हिंदी में लिखा- बधाइयां। ऋचा चड्ढा ने हिंदी में लिखा- दिस अनाउंसमेंट इस सो लिट।

करण जौहर ने लिखा- बधाई हो। आलिया भट्ट ने लिखा- बधाई tutu...क्या मजा।

टाइगर श्रॉफ, कृति सैनन, करिश्मा कपूर, मौनी रॉय, सानिया मिर्जा ने भी दोनों को बधाई दी।

आनंद आहूजा, ईशा गुप्ता, ज़ोया अख़्तर, रकुलप्रीत भी इस खबर से बहुत खुश नजर आए।

'कॉफी विद करण 6' में दीपिका ने बताया कि वह और रणवीर पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने साथ में तीन फिल्मों- 'गोलियों की रासलीला: रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में काम किया है। तीनों ही फिल्में संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट की हैं।
Also Read: रणवीर सिंह से पहले 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण, ये है अफेयर्स की लिस्ट
प्रोफेशनल फ्रंट पर रणवीर अभी रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान हैं। इसके अलावा उन्होंने ज़ोया अख़्तर की 'गली बॉय' की शूटिंग भी खत्म कर दी है। रणवीर इसके साथ ही करण जौहर की 'तख्त' का भी हिस्सा हैं।
Also Read: Koffee With Karan 6: अक्षय कुमार ने पूछा 'कब है शादी', रणवीर सिंह ने दिया ये जवाब
वहीं, दीपिका 'पद्मावत' के बाद किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रहीं, लेकिन उनके पास मेघना गुलजार की एसिड अटैक पीड़िता की एक फिल्म है।