1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की कुछ ऐसी तस्वीरें जिसे देख आप भी कहेंगे 'रब ने बना दी जोड़ी'

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की कुछ ऐसी तस्वीरें जिसे देख आप भी कहेंगे 'रब ने बना दी जोड़ी'

 Published : Oct 22, 2018 01:58 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 02:34 pm IST

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तारीख आखिरकार जगजाहिर कर दी।

deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone

नई दिल्ली: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह(Deepika Padukone-Ranveer Singh) ने अपनी शादी की तारीख आखिरकार जगजाहिर कर दी। जी हां रणवीर-दीपिका 14-15 नवंबर में शादी करने जा रहे हैं। इस खबर का इंतजार लाखों-करोड़ों फैंस पता नहीं कब से कर रहे थें। तो चलिए इस खुशी के मौके पर हम आपको इन दोनों स्टार्स की जिंदगी से जुड़े कुछ खास पहलू का जिक्र करते हैं। इन दोनों की जिंदगी में ऐसे कई मौके आए जब ऐसे कयास लगाए जा रहे थें कि ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिकने वाला लेकिन वक्त के साथ यह रिश्ता और भी मजबूत हो गया और इन दोनों ने जिंदगी के हर उतार-चढाव पर एक-दूसरे को थामे रखा। सिर्फ इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार ब्रेकअप जैसे सवाल भी उठे, इन्होंने इन सवालों पर कभी अपनी दलील पेश नहीं कि बल्कि किसी फंक्शन या पार्टी के दौरान जब-जब दोनों साथ देखें गए तब-तब इन दोनों को देखकर एक ही ख्याल आया कि एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।

कहते हैं न जैसे-जैसे ''वाइन पूरानी होती है उसका स्वाद बढ़ता है ठीक वैसे ही पूरानी वाइन की तरह रणवीर और दीपिका की रिश्ते मजबूत होते चले गए'। इस आर्टिकल के माध्यम से रणवीर-दीपिका के इसी प्यारे से रिश्ते की खूबसूरत तस्वीरों और यादोंं को संजोने की कोशिश की है। आप भी देखें दीपिका-रणवीर की ऐसी कुछ खास तस्वीरें जिसे देख आप भी कहेंगे ये एक दूसरे के लिए ही बने हैं।(Koffee With Karan 6: अक्षय कुमार ने पूछा 'कब है शादी', रणवीर सिंह ने दिया ये जवाब)

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी कंफर्म कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह गुड न्यूज सबके साथ शेयर की। दोनों 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।

रणवीर और दीपिका ने लिखा- ''हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है। इतने सालों से आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं।''

आपको बता दें कि कई महीनों से उनकी शादी के कयास लगाए जा रहे थे। उनकी शादी को लेकर नवंबर के अलग-अलग डेट सामने आ रहे थे। शादी के वेन्यू के लिए कभी इटली तो कभी स्विट्जरलैंड का नाम सामने आ रहा था।

रणवीर-दीपिका के बीच 2013 में प्यार की शुरुआत हुई थी, लेकिन ऐसा नहीं है। दीपिका ने बताया कि वह दोनों पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रणवीर और दीपिका ने साथ में पहली फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' की थी। कहा जाता है कि उसी दौरान दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। उसके बाद दोनों 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ नजर आए।(रणवीर सिंह से पहले 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण, ये है अफेयर्स की लिस्ट)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन