1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राणा दग्गुबाती ने किया नई फिल्म का ऐलान, कंगना रनौत संग ला रहे हैं 'Scary Picture', रवि बाबू करेंगे डायरेक्ट

राणा दग्गुबाती ने किया नई फिल्म का ऐलान, कंगना रनौत संग ला रहे हैं 'Scary Picture', रवि बाबू करेंगे डायरेक्ट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 01, 2026 05:52 pm IST,  Updated : Nov 01, 2026 05:52 pm IST

दिल्ली में आयोजित 'हॉररकॉन इंडिया 2026' में 'बाहुबली' के 'भल्लालदेव' यानी राणा दग्गुबाती ने एक हॉरर फिल्म की घोषणा की, जिसका निर्देशन रवि बाबू करेंगे और खास बात ये है कि फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में नजर आएंगी।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत, राणा दग्गुबाती। Image Source : INSTAGRAM/@KANGANARANAUT/@KANGANARANAUT

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री अयोध्या के राम मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये उनका सौभाग्य है जो उन्हें रामलला के दर्शन मिले। अब कंगना एक नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में और खास बात ये है कि वह सालों बाद एक हॉरर फिल्म की तैयारी में हैं। हाल ही में हैलोवीन के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित 'हॉररकॉन इंडिया 2026' में 'बाहुबली' में भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती ने एक बड़ा ऐलान किया और बताया कि वह 'स्केरी पिक्चर' (Scary Picture) नाम की एक हॉरर फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं। इस हॉरर फिल्म के निर्देशन की कमान तेलुगु फिल्म निर्माता और अभिनेता रवि बाबू के हाथ में होगी और फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल निभाएंगी। कंगना रनौत ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि की है।

'स्केरी पिक्चर' में लीड रोल में नजर आएंगी कंगना रनौत

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'हॉररकॉन इंडिया 2026' का वीडियो शेयर किया है, जिसमें राणा दग्गुबाती 'स्केरी पिक्चर' का ऐलान करते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे एक बड़ी सी स्क्रीन पर 'स्केरी पिक्चर' लिखा नजर आता है, जिसके साथ कंगना रनौत और रवि बाबू के नाम भी हैं। यानी कंगना लंबे समय बाद अब बड़े पर्दे पर लोगों को डराती नजर आएंगी। फिल्म के टाइटल से पता चलता है कि यह फिल्म हिंदी में बनाई जाएगी। हालांकि, अब तक राणा के प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कंगना के पोस्ट ने साफ कर दिया है कि वह अब इस फिल्म का हिस्सा बन गई हैं।

kangana ranaut
Image Source : INSTAGRAM/@KANGANARANAUTकंगना रनौत का पोस्ट।

रवि बाबू करेंगे फिल्म का निर्देशन

'हॉररकॉन' में फिल्म के बारे में बात करते हुए राणा दग्गुबाती कहते हैं, 'तो, यह एक हॉरर फिल्म है और  इस फिल्म का निर्देशन रवि बाबू कर रहे हैं, जो मेरे दोस्त भी हैं। रवि बाबू ने तेलुगु में कई हॉरर फिल्में बनाई हैं और 'स्केरी पिक्चर' उनकी पहली हिंदी फीचर फिल्म होगी। यहां हम फिल्म के नाम का ऐलान कर रहे हैं। हमने अब तक हिंदी मीडिया के सामने इस फिल्म का जिक्र नहीं किया था। यानी ये पहली बार है जब हम सार्वजनिक रूप से इस फिल्म को लेकर जानकारी दे रहे हैं।'

कंगना रनौत का वर्क फ्रंट

कंगना रनौत फिलहाल अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ राजनीतिक काम-काज को लेकर भी चर्चा में हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद के रूप में, कंगना वर्तमान में अपने राजनीतिक करियर और फिल्मी करियर के बीच संतुलन बनाए हुए हैं। हाल ही में वह इस साल रिलीज हुई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आईं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था और अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है।

ये भी पढ़ेंः शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन की तैयारी शुरू, इस बार ग्रैंड होगा सेलिब्रेशन, 'मन्नत' में विशाल स्क्रीन पर दिखेगी KING की झलक?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।