मुंबई: फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) एक अभिनेता के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं, फिल्म में उनकी सह-कलाकार प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra) ने इसे प्रोड्यूस किया है। फरहान ने कहा है कि उन्हें हमेशा से ही इस बात की उम्मीद थी कि एक न एक दिन उन्हें प्रियंका द्वारा प्रोड्यूस किसी फिल्म में काम करने को मिलेगा।
फरहान ने मुंबई में बुधवार को फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग में मीडिया से बात की, इस दौरान फिल्म के सह-निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर भी अपनी पत्नी विद्या बालन के साथ मौजूद थे।
फरहान ने प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'डॉन' और 'डॉन2' का निर्देशन किया है। फरहान की बहन जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में ये दोनों साथ में काम भी कर चुके हैं। इस बार फरहान ने एक ऐसी फिल्म में काम किया है जो प्रियंका के बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत बनी है।
फरहान ने कहा, "इस फिल्म की कहानी वाकई में दिल को छू लेने वाली है। यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है और मुझे लगता है कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्मों से दर्शक आसानी से जुड़ जाते हैं। इसके अलावा, फिल्म की निर्देशक शोनाली बोस की आखिरी फिल्म 'मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ' को देखने के बाद मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था। प्रियंका हैं इस फिल्म में, जो इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं और मुझे उम्मीद थी कि एक दिन मैं प्रियंका की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा प्रोड्यूस किसी फिल्म में काम करूंगा।"
'द स्काई इज द पिंक' 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Also Read:
कुली हादसे से पहले स्मिता को आया था अमिताभ के चोटिल होने का सपना, ऋषि कपूर ने भिजवाया था बाम
'कसौटी जिंदगी की 2': आमना शरीफ ने शुरू की शूटिंग, कोमोलिका के गेटअप में First Look हुआ वायरल
Latest Bollywood News
Related Video