A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' का टीजर रिलीज, जिंदगी में चाहते हैं कामयाबी तो पहने 'जोया कवच'

सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' का टीजर रिलीज, जिंदगी में चाहते हैं कामयाबी तो पहने 'जोया कवच'

सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' का टीजर रिलीज

<p>sonam kapoor film the ziya factor</p>- India TV Hindi
sonam kapoor film the ziya factor

'कामयाबी के पीछे कोई राज नहीं होता। ये तो बस जोया कवच का जादू है। आप भी कॉल कर के इसे बुक कर के घर पर मंगवा सकते हैं। ये सुनकर आप सोचेंगे कि आखिर हम ऐसा क्यों कह रहे हैं तो आपको बता दें कि यह हम नहीं बल्कि एक्ट्रेस सोनम कपूर कह रही हैं।'' जी हां सोनम इन दिनों जोया कवच का प्रचार कर रही हैं। अब आप सोचेंगे आखिर यह जोया कवच क्या है? आपको बता दें कि जोया कवच कुछ और नहीं बल्कि सोनम की आने वाली फिल्म 'द जोया फैक्टर' का कैरेक्टर है। 

बता दें कि दो महीने पहले सोनम कपूर ने अचानक से अपनी इंस्टा अकाउंट का नाम बदलकर जोया सिंह सोलंकी रख लिया था। सोनम का इस तरह से अचानक नाम बदलना लोगों को एक पल के लिए हैरान कर दिया फिर पता चला सोनम की नई फिल्म आने वाली है। तब से इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता है। सोनम कपूर की आने वाली फिल्म 'द जोया फैक्टर' की 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

वर्कफ्रंट की बात करें सोनम कपूर हाल ही में फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आईं थीं। जिसमें वह पहली बार पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखीं थी। इस फिल्म में सोनम के को-स्टार राजकुमार राव और जूही चावला भी थे। फिल्म का कंटेंट काफी चर्चा में था क्योंकि इस फिल्म की कहानी ट्रांसजेंडर की शादी, प्यार के ऊपर आधारित थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

ये भी पढ़ें:

अरुण जेटली के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, अमिताभ बच्चन ने कहा- 'विचारशील और मिलनसार...'

नेहा धूपिया पति अंगद बेदी के साथ मालदीव में कर रही हैं प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

Latest Bollywood News