दिशा पाटनी को डेट करने पर बोले टाइगर श्रॉफ, कहा- मेरी औकात नहीं है
टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के कुछ सवालों का जवाब दिया है। एक फैन ने टाइगर से दिशा को डेट करने के बारे में पूछा तो उन्होंने ये जवाब दिया।

दिशा और टाइगर दोनों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर हामी नहीं भरते हैं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में दिशा ने टाइगर को डेट करने के बारे में कहा था- मैं बहुत सालों से उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हूं। मैंने भारत में कई स्टंट करे तो मुझे लगा टाइगर मुझसे इंप्रेस हो जाएंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ।
वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर जल्द ही रिलीज होने जा रही है। वॉर में टाइगर के साथ ऋतिक रोशन और वाणी कपूर नजर आने वाले हैं। इसके बाद वह बागी 3 में नजर आएंगे।
Also Read:
Netflix पर रिलीज होने से एक दिन पहले यहां देख सकते हैं 'सेक्रेड गेम्स 2', जानिए पूरी खबर