टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी को वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रपोज किया है, देखिए एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया।
टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी
मुंबई: अगर आप टाइगर और दिशा के फैन हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है, फाइनली दिशा और टाइगर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है, और उम्मीद जताई है कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी दोनों ने आज अपनी-अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। दोनों ने अपनी उंगली में अंगूठी पहनी है और उसे चूमते नजर आ रहे हैं। टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर तस्वीर के साथ इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें किसी ने हां बोल दिया है।
दिशा पाटनी ने भी सेम पोज में तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है- आज किसी ने मुझे पूछा और मैंने हां बोल दिया।
दोनों की इस तस्वीर से यह बात साफ हो गई है कि दिशा और टाइगर ने एक दूसरे को हां बोल दिया है हो सकता है जल्द ही दोनों शादी कर लें।