रणवीर सिंह(Ranveer singh) और आलिया भट्ट(Alia bhatt) की फिल्म 'गली बॉय'(Gully Boy) रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ ही फिल्म में आलिया भट्ट उनकी गर्लफ्रेंड का रोल निभाती नजर आ रही हैं। आलिया का किरदार बिंदास हठेली लड़की दिखाया गया है। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के रिलीज होने के साथ ही लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। लोगों के रिएक्शन देखकर लग रहा है कि फिल्म गली बॉय लोगों को काफी पसंद आ रही है।
Related Stories
एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा- वन लाइन रिव्यू, बहुत हार्ड, बहुत खूब। कलाकार तू कल को आकार दूं। एक और यूजर ने लिखा- जिंदा मेरा ख्वाब अब कैसे तू दफानायेगा... रणवीर सिंह बहोत हार्ड और बहोत कमाल... गलीबॉय ने सपने देखने का हौसला फिरसे जिंदा कर दिया।
आपको बता दें इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ कल्कि केकलिन भी हैं। यह फिल्म फिल्म की कहानी रैपर नेज़ी उर्फ नावेद शेख और डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस के जीवनगाथा से प्रेरित है। फिल्म में रणवीर सिंह एक मुस्लिम लड़के मुराद शेख का रोल निभा रहे हैं। जो रैपर बनने का सपना देखता है।
Also Read:
Gully Boy Movie: गली बॉय की रिलीज डेट, स्टार कास्ट, ट्रेलर और फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें
गली बॉय के निर्माताओं की अनोखी पहल, फिल्म का एक आधिकारिक ऐप किया लॉन्च!