1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Valentine Day 2019: ये है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पहले वेलेंटाइन का प्लान

Valentine Day 2019: ये है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पहले वेलेंटाइन का प्लान

 Published : Feb 13, 2019 12:55 pm IST,  Updated : Feb 13, 2019 12:55 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का इस बार वेलेंटाइन डे पर कुछ प्लान है। इस तरह मनाने वाले हैं दोनों वेलेंटाइन।

Ranveer singh and Deepika padukone- India TV Hindi
Ranveer singh and Deepika padukone Image Source : INSTAGRAM

शादी के बाद रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) का यह पहला वेलेंटाइन डे होने वाला है। इस दिन रणवीर और दीपिका का कुछ खास प्लान है। अपना पहला वेलेंटाइन दीपिका अपने पति रणवीर सिंह की नई रिलीज फिल्म 'गली बॉय'(Gully Boy) देखते मनाएंगी। दीपिका ने मंगलवार को यहां फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल फैशन अवॉर्डस 2019 में मीडिया से कहा, "मुझे लगता है कि मैं वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही फिल्म 'गली बॉय' देखूंगी। मेरे माता-पिता भी शहर में होंगे, इसलिए उनके साथ भी वक्त बिताऊंगी।"

रणवीर, दीपिका दोनों वर्ष 13-14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी दो रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने मुंबई लौटने के बाद 3 रिसेप्शन दिए थे। शादी के बाद उनके पति जहां फिल्म 'सिंबा' में नजर आ चुके हैं, वहीं शादी के बाद दीपिका का पर्दे पर नजर आना बाकी है।

वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में दिखेंगीं। यह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। फिल्म के बारे में दीपिका ने कहा, "मैं ज्यादा खुलासा नहीं कर सकती। मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि हमने तैयारी शुरू कर दी है। अगले महीने से फिल्म की शूटिग शुरू होगी।"

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित 'गली बॉय' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट प्रमुख भूमिका में हैं और यह एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। फिल्म में रणवीर एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। देखना यह है कि गली बॉय बॉक्स-ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

नरेंद्र मोदी बायोपिक में मनोज जोशी निभाएंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का किरदार

इस तारीख से इरफान खान शुरू करेंगे Hindi Medium 2 की शूटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन