1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नरेंद्र मोदी बायोपिक में मनोज जोशी निभाएंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का किरदार

नरेंद्र मोदी बायोपिक में मनोज जोशी निभाएंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का किरदार

 Published : Feb 13, 2019 11:54 am IST,  Updated : Feb 13, 2019 11:54 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनने जा रही बायोपिक में मनोज जोशी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

manoj Joshi- India TV Hindi
manoj Joshi Image Source : TWITTER

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) पर बनने जा रही बायोपिक में मनोज जोशी(Manoj Joshi) बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्ममेकर्स ने मनोज जोशी का लुक भी शेयर कर दिया है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय(Vivek Oberoi) प्रधानमंत्री मोदी का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को ओमंग कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं और संदीप सिंह, सुरेश ओबेरॉय प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म में मनोज जोशी के रोल के बारे में क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने मनोज जोशी की अमित शाह के लुक में फोटो भी शेयर की।

मनोज जोशी ने प्रेस नोट में बताया-जब उन्हें अमित शाह के रोल के लिए अप्रोच किया गया तो उन्होंने एक सेंकेड के लिए भी नहीं सोचा और इस रोल के लिए हां कर दी। उन्होंने कहा- यह उनका अबतक का सबसे दिलचस्प केरेक्टर होने वाला है।

आपको बता दें विवेक ओबेरॉय ने नरेंद्र मोदी की बायोपिक की शूटिंग गुजरात में शुरू कर दी है। उनके साथ बोमन ईरानी और दर्शन कुमार जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बायोपिक में मोदी के चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बनने की यात्रा से रूबरू कराया जाएगा।

'पीएम नरेंद्र मोदी'का पोस्टर 7 जनवरी को 23 भाषाओं में जारी हुआ था। इसकी टैगलाइन रखी गई 'देश भक्ति ही मेरी शक्ति है'। पोस्टर लॉन्च के दौरान विवेक ने कहा था कि वह आशा कर रहे हैं कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक वह एक बेहतर इंसान बन जाएंगे। फिल्म का पोस्टर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने रिलीज किया था। फिल्म की शूटिंग  गुजरात और देश के कई हिस्सों में होने वाली है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

माधुरी दीक्षित से मिलवाने के लिए अनिल कपूर ने एम.एफ हुसैन से ली थी रिश्वत

कैमरे पर बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ पोज देने से पहले सुष्मिता सेन ने लगाई लिपस्टिक, देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन