1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैमरे पर बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ पोज देने से पहले सुष्मिता सेन ने लगाई लिपस्टिक, देखें वीडियो

कैमरे पर बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ पोज देने से पहले सुष्मिता सेन ने लगाई लिपस्टिक, देखें वीडियो

 Published : Feb 13, 2019 09:52 am IST,  Updated : Feb 13, 2019 10:33 am IST

सुष्मिता सेन की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह फोटोग्राफर्स के सामने जाने से पहले लिपिस्टिक लगाती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके सामने उनके बॉयफ्रेंड रोहमन आकर उनका रिएक्शन देखते हैं।

Sushmita sen and rohman shawl- India TV Hindi
Sushmita sen and rohman shawl Image Source : INSTAGRAM

सुष्मिता सेन(Sushmita Sen) आजकल अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। सुष्मिता और रोहमन शॉल(Rohman shawl) की आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज वायरल होती रहती हैं। इस बार एक और वीडियो सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की वायरल हो रही है। इस वीडियो में सुष्मिता फोटोग्राफर्स के सामने जाने से पहले लिपस्टिक लगाती नजर आ रही हैं।

फोटो क्लिक कराने से पहले सुष्मिता अच्छी तरह से तैयार होती हैं उसके बाद ही इस इवेंट पर फोटो क्लिक कराती हैं।इस वीडियो में कैमरा देखकर सुष्मिता लिपस्टिक निकालती हैं और शीशे में देखकर लगाने लगती हैं। उन्हें ऐसा करता देखकर उनके बॉयफ्रेंड भी उनके सामने आ जाते हैं और उन्हें लिपस्टिक लगाता देखने लगते हैं। लिपस्टिक लगाते समय भी उनकी कई फोटोज क्लिक की गई हैं।

तैयार होने के बाद सुष्मिता अपने बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ पोज भी देती हैं। इस इवेंट में सुष्मिता ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस इवेंट की वीडियो कुछ और वीडियो सुष्मिता सेन ने भी शेयर की है। जिसमें वह रोहमन के साथ पोज दे रही हैं और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है।

आपको बता दें कुछ समय पहले सुष्मिता सेन की बेटी अलीशा के स्कुल में स्पोर्ट्स डे पर रोहमन ने अलीशा के पिता की तरह पार्टिसिपेट किया था। जिसकी वीडियो सुष्मिता ने शेयर की थी।

हाल ही में सुष्मिता सेन की एक शादी में दूल्हे के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें वह चुनरी-चुनरी गाने पर दूल्हे के साथ डांस करती नजर आईं। उन्होंने खुद शादी का वीडियो शेयर किया था।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

माधुरी दीक्षित से मिलवाने के लिए अनिल कपूर ने एम.एफ हुसैन से ली थी रिश्वत

इस तारीख से इरफान खान शुरू करेंगे Hindi Medium 2 की शूटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन