1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित से मिलवाने के लिए अनिल कपूर ने एम.एफ हुसैन से ली थी रिश्वत

माधुरी दीक्षित से मिलवाने के लिए अनिल कपूर ने एम.एफ हुसैन से ली थी रिश्वत

 Published : Feb 13, 2019 06:42 am IST,  Updated : Feb 13, 2019 06:43 am IST

अनिल कपूर ने कपिल शर्मा के शो में एक मजेदार किस्सा सुनाया। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने एम.एफ हुसैन साहब को माधुरी दीक्षित से मिलवाने के लिए रिश्वत ली थी।

Anil kapoor and Madhuri Dixit- India TV Hindi
Anil kapoor and Madhuri Dixit Image Source : INSTAGRAM

अनिल कपूर(Anil kapoor) और माधुरी दीक्षित(madhuri Dixit)इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टोटल धमाल(Total Dhamaal) के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों द कपिल शर्मा शो पर भी गए। जहां दोनों खूब मस्ती करते हुए नजर आए। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने अपने कई किस्से सुनाए जिन्हें सुनकर कोई अपनी हंसी रोक नहीं सका। इसी बीच अनिल कपूर ने एक मजेदार किस्सा सुनाया। जिसमें उन्होंने एम.एफ हुसैन साहब को माधुरी दीक्षित से मिलवाने के लिए रिश्वत ली थी।

एम.एफ हुसैन और पंडित बिरजू महाराज माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन हैं।वह माधुरी की बहुत तारीफ करते हैं। इसी दौरान अनिल कपूर ने एम.एफ हुसैन साहब का किस्सा सुनाया।

अनिल कपूर ने बताया उनकी पत्नी सुनीता ने एक बार कहा था कि हमारे घर में एम.एफ हुसैन साहब की पेटिंग के अलावा सभी की पेंटिंग है। मगर उस समय हमारे पास एम.एफ हुसैन साहब की पेंटिग खरीदने के पैसे नहीं थे। उस दौरान मुझे पता चला कि हुसैन साहब माधुरी से मिलना चाहते हैं। जिसके बाद मैं उनसे मिला और एक डील की। 

अनिल कपूर ने बताया- मैंने हुसैन साहब से कहा मैं आपको माधुरी दीक्षित से मिलवा सकता हूं लेकिन उसके बदले में मुझे आपकी एक पेंटिंग चाहिए। जिस बात पर वह मान गए। हुसैन साहब की वह पेटिंग आज भी मेरे घर में है। इसका सारा क्रेडिट माधुरी को जाता है।

जब कपिल ने माधुरी से पूछा की आपको कैसा लगता है कि इतने बड़े दिग्गज आपकी तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा- मुझे अच्छा लगता है मैं नहीं जानती इस बात का जवाब मैं कैसे दूं क्योंकि मैं खुद उनकी इतनी बड़ी फैन हूं।

आपको बता दें फिल्म टोटल धमाल 22 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर के अलावा अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अरशद वारसी नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Kesari: अक्षय की 'केसरी' का टीजर रिलीज, देखिए वीरता और साहस से भरा ये वीडियो

Gully Boy Movie: गली बॉय की रिलीज डेट, स्टार कास्ट, ट्रेलर और फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन