1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बारे में पूछे जाने पर कुछ ऐसा था कटरीना कैफ का जवाब, देखें वीडियो

शादी के बारे में पूछे जाने पर कुछ ऐसा था कटरीना कैफ का जवाब, देखें वीडियो

 Published : Feb 12, 2019 10:06 am IST,  Updated : Feb 12, 2019 10:06 am IST

कटरीना कैफ से शादी के बारे में पूछे जाने पर उनका जवाब सुनकर सब चौंक गए। जानिए उन्होंने शादी को लेकर क्या कहा।

katrina kaif- India TV Hindi
katrina kaif Image Source : INSTAGRAM/KATRINA KAIF

साल 2018 बॉलीवुड में शादियों के नाम रहा है। 2018 में सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे हैं। फैन्स के लिए यह शादी का सीजन काफी एक्साइटिड रहा है। फैन्स को अब आलिया भट्ट और कटरीना कैफ की शादी का इंतजार है। आलिया ने तो अभी शादी करने से मना कर दिया है। हाल ही में फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू में कटरीना कैफ से शादी के बारे में पूछा गया। जिसका जवाब कटरीना ने कुछ अलग दिया। जिसे सुनकर उनके फैन्स चौंकने वाले हैं।

शादी के बारे में पूछे जाने पर कटरीना कैफ ने कहा- आजकल सभी लोग शादी के बंधन में बंध रहे हैं। शादी अटेंड करने दौरान मैं ऐसी हो जाती हूं रुको मुझे भी ले जाओ। मुझे पीछे मत छोड़ो।

आपको बता दें कटरीना कैफ, शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जीरो' का बॉक्सऑफिस पर ना चल पाने के बावजूद सभी कटरीना की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। क्रिटिक्स और फैन्स कटरीना कैफ की यह अब तक की बेस्ट परफार्मेंस कह रहे हैं। डीएनए के एक इंटरव्यू में कटरीना ने कहा- मुझे सबसे ज्यादा इस बात की खुशी हुई कि फिल्ममेकर आनंद एल.रॉय और राइटर हिमांशु शर्मा मेरा जैसा रोल चाहते थे मैं वैसा कर पाई। मैं इस किरदार के साथ 2.5 साल रही हैं। जिस समय से उन्होंने मुझे फिल्म के लिए अप्रोच किया था।

कटरीना कैफ अब सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Photo Song: एक ही फिल्म में तीन गानों का रीमेक, 'लुका-छिपी' का गाना 'फोटो' आज होगा रिलीज

महेश आनंद की डेथ रिपोर्ट आई सामने, इस वजह से हुई थी मौत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन