1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेश आनंद की डेथ रिपोर्ट आई सामने, इस वजह से हुई थी मौत

महेश आनंद की डेथ रिपोर्ट आई सामने, इस वजह से हुई थी मौत

 Published : Feb 12, 2019 07:05 am IST,  Updated : Feb 12, 2019 07:27 am IST

महेश आनंद ने फिल्म शहंशाह, मजबूर, स्वर्ग, विश्वात्मा, विजेता, कुरुक्षेत्र, थानेदार और खुद्दार जैसी फिल्मों में काम किया था।

महेश आनंद- India TV Hindi
महेश आनंद

मुंबई: 90 के दशक के मशहूर विलेन महेश आनंद 9 फरवरी को मुंबई में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री हैरान रह गई। अब महेश भट्ट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की मौत नेचुरल है। एक्टर महेश आनंद घर में ट्रैक सूट पहने मिले थे। उनकी डेड बॉडी के पास प्लेट और शराब की एक बोटल रखी थी। ऐसा लग रहा था कि उन्होंने शराब पी और कुछ खाया था। लेकिन एक्टर के घर के बाहर लंच बॉक्स मिले हैं जिससे पता चला है कि उसके बाद उन्होंने कुछ नहीं खाया। पुलिस ने बताया कि उनकी पत्नी रूस में रहती हैं इस वजह से अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सकी।

खबर के मुताबिक एक्टर महेश आनंद लंबे समय से अकेले रह रहे थे और शराब की लत ने उन्हें घेर रखा था। फिल्में ना मिलने की वजह से वो डिप्रेशन में थे। महेश आनंद ट्रेंड डांसर भी थी और कई जगह स्टेज पर परफॉर्म भी कर चुके थे।

महेश आनंद ने फिल्म शहंशाह, मजबूर, स्वर्ग, विश्वात्मा, विजेता, कुरुक्षेत्र, थानेदार और खुद्दार जैसी फिल्मों में काम किया था। हालांकि लंबे समय से उन्हें फिल्मों में कोई काम नहीं मिल रहा था। 18 साल बाद उन्हें गोविंदा की फिल्म रंगीला राजा में 8 मिनट का रोल मिला, जो उन्हें निर्देशक पहलाज निहलानी ने दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश आनंद ने 5 शादियां की थीं। उनकी पहली शादी एक्ट्रेस रीना रॉय की बहन और प्रोड्यूसर बरखा रॉय से हुई थी। इसके बाद साल 1987 में उन्होंने मिस इंडिया इंटरनेशनल एरिका मारिया डिसूजा से शादी की। दोनों का एक बेटा त्रिशूल आनंद भी है, वो अब करीब 30 साल का हो चुका है। त्रिशूल ने अपना नाम बदलकर एंथनी वोहरा कर लिया है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

5 शादी के बाद भी अंतिम समय में अकेले पड़ गए थे महेश आनंद, सड़ी गली अवस्था में मिला था शव

भूपेन हजारिका के बेटे ने नागरिकता कानून के विरोध में भारत रत्न लौटाने का किया फैसला

शाहरुख खान ने ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से क्यों कहा- 'मैं आपसे बदला लेने आ रहा हूं'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन