1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र ने ईशा देओल को भेजीं अपने खेत की सब्जियां, ईशा बोलीं- ये किसी आशीर्वाद से कम नहीं

धर्मेंद्र ने ईशा देओल को भेजीं अपने खेत की सब्जियां, ईशा बोलीं- ये किसी आशीर्वाद से कम नहीं

 Published : Feb 09, 2019 07:52 am IST,  Updated : Feb 09, 2019 07:52 am IST

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ईशा देओल अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस खास पल को ईशा बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रही हैं।

 ईशा देओल- India TV Hindi
 ईशा देओल

नई दिल्ली: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ईशा देओल अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस खास पल को ईशा बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रही हैं। ईशा ने हाल ही में अपनी दूसरी बार मां बनने की जानकारी दी थी और इसके बाद अपनी एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में ईशा अपने दोनों हाथों में हड़ी सब्जियां ली हुई हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन दिया वह काफी मजेदार है।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बिटिया ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो के साथ लिखा हैः पापा ने अपने खेतों से ताजा सब्जियां भेजी हैं, खाने जा रही हूं। सीधे खेतों से आई हैं, यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। वाकई खेतों की ताजी सब्जियों से बढ़िया आज के दौर में क्या हो सकती है। फिर पापा अगर ये सब्जियां भेजें तो उससे यादगार और शानदार कुछ नहीं है।

धर्मेंद्र की लाडली बिटिया ईशा देओल प्रेग्नेंट हैं और वे दूसरी बार मातृत्व सुख लेने जा रही हैं। वैसे भी 83 वर्षीय धर्मेंद्र का अधिकतर समय इन दिनों अपने ही खेतों में गुजरता है। धर्मेंद्र अपने इंस्टाग्राम पर खेतों के खूब वीडियो डालते हैं। वैसे भी धर्मेंद्र एक किसान परिवार से रहे हैं, और वे अपनी माटी से कभी दूर नहीं गए। 

बता दें कि धर्मेंद्र के बारे में ये जगजाहिर है कि उन्हें जब भी फुरसत मिलती है तो वे अपने फार्म हाउस में जाकर समय गुजारते हैं। धर्मेंद्र अपने फार्म हाउस में मवेशियों के साथ और खेतों में काम करते नजर आते रहते हैं। लेकिन खास यह कि बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने अपने खेतों की ताजा सब्जियां बिटिया ईशा देओल के लिए भेजी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन