1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ड्वेन जॉनसन नहीं करेंगे ऑस्कर 2019 का होस्ट, 'जुमांजी' की शूटिंग में हैं व्यस्त

ड्वेन जॉनसन नहीं करेंगे ऑस्कर 2019 का होस्ट, 'जुमांजी' की शूटिंग में हैं व्यस्त

 Published : Feb 07, 2019 04:43 pm IST,  Updated : Feb 07, 2019 05:47 pm IST

ट्विटर पर एक प्रशंसक के जवाब में अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने बताया कि वह इस वर्ष शो की मेजबानी के लिए अकादमी की पहली पसंद थे, लेकिन अपनी आगामी 'जुमांजी' सीक्वल की प्रतिबद्धताओं के कारण वह कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सके।

ड्वेन जॉनसन- India TV Hindi
ड्वेन जॉनसन

लॉस एंजेलिस: अभिनेता ड्वेन जॉनसन का कहना है कि उन्हें इस साल ऑस्कर की मेजबानी के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन 'जुमांजी : वेलकम टू द जंगल' के शूटिंग शेड्यूल की वजह से वह इसका हिस्सा नहीं बन सके । वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर पर एक प्रशंसक के जवाब में अभिनेता ने बताया कि वह इस वर्ष शो की मेजबानी के लिए अकादमी की पहली पसंद थे, लेकिन अपनी आगामी 'जुमांजी' सीक्वल की प्रतिबद्धताओं के कारण वह कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सके।

उन्होंने कहा, "मैं इस वर्ष ऑस्कर की मेजबानी करने के लिए उनकी पहली पसंद था और मेरा लक्ष्य भी ऑस्कर को मजेदार और मनोरंजक बनाना था। कोशिश की लेकिन 'जुमांजी' की शूटिंग इसके आड़े आ गई।"

91 वां अकादमी पुरस्कार समारोह यहां 24 फरवरी को होगा और भारत में स्टार मूवीज पर प्रसारित होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन