आदित्य रॉय कपूर(Aditya roy kapur) ने भी आखिरकार इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है। उन्होंने आज ही इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया है जिसके साथ ही पहला पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'इन दो खूबसूरत महिलाओं की वजह से असंभव को पूरा करने के लिए आश्वस्त हुआ।' आदित्य के इंस्टाग्राम पर आते ही बॉलीवुड के उनके दोस्तों से उनका वेलकम किया। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने पोस्ट शेयर आदित्य को वेलकम किया।
Related Stories
वरुण धवन, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ से लेकर अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर सहित कई स्टार्स ने आदित्य को इंस्टाग्राम पर वेलकम किया है।
आलिया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- यह एक महत्वपूर्ण दिन है। आखिरकार मेरा दोस्त अब इंस्टाग्राम पर है। प्लीज वेलकम।
श्रद्धा कपूर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- देखो कौन यहां है! वेलकम को इंस्टा बडी।
अर्जुन कपूर ने आदित्य के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- आखिरकार आदित्य रॉय कपूर इंस्टाग्राम पर आ गए हैं। जो हमे जिम वीडियो, गिटार लेसन देंगे। एंटरटेनमेंट के पैक के लिए इसे फॉलो करें।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर फिल्म 'कलंक' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में आदित्य के साथ वरुण धवन और आलिया भट्ट भी नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान पर भारत में स्मगलिंग करने का आरोप, ईडी ने भेजा नोटिस
मशहूर सिंगर शिवानी भाटिया की रोड एक्सीडेंट में मौत, शो के लिए दिल्ली से आगरा जा रही थीं