कॉफी विद करन का यह सीजन काफी शानदार रहा है। इस सीजन में सेलिब्रिटीज के बारे में काफी कुछ नया पता चला है। अगले हफ्ते करण जौहर(Karan Johar) के चैट शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर (Aditya roy kapoor)आने वाले हैँ। इस एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है। इस एपिसोड में दोनों सेलिब्रिटी काफी मस्ती करते नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुलासा किया है कि वह करीना कपूर खान को अपनी पत्नी की तरह देखना चाहते हैं। उनका यह जबाव सुनकर करण जौहर और आदित्य दोनों ही चौंक जाते हैं।
Related Stories
प्रोमो में इसके साथ ही करण जौहर सिद्धार्थ से पूछते हैं कि आप अपने भाई के रुप में कस एक्टर को देखना चाहते हैं तो इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि वह सैफ जैसा भाई चाहते हैं।
इन सभी के साथ शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य अपनी पर्सनल लाइफ, दोस्ती, रिलेशनशिप और आने वाली फिल्मों से जुड़े कई राज खोले। कॉफी विद करन के इस सीजन में अभी तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आ चुके हैं।
आपको बता दें सिद्धार्थ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मरजावां की शूटिंग में बिजी है। इसके बाद वह विक्रम बत्रा की बायोपिक में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरु होगी। सिद्धार्थ की आखिरी फिल्म 2018 में रिलीज हुई 'अय्यारी' है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ काम कमाल नहीं दिखा पाई थी।
आदित्य रॉय कपूर की बात करें तो वह 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'कलंक' में नजर आने वाले हैं। कलंक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, कुणाल खेमू और संजय दत्त नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
कंगना रनौत 'मणिकर्णिका' विवाद के बीच हंसल मेहता ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'सिमरन' दर्दभरा अध्याय था