मुंबई: हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन यानी द रॉक की फिल्म 'हॉब्स एंड शॉ' का पहलो लुक पोस्टर सामने आ गया है। यह फिल्म हॉलीवुड की मशहूर सीरीज 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की स्पिन ऑफ फिल्म है। इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन के साथ अभिनेता जैसन स्टैथम भी नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अगस्त को 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Related Stories
पोस्टर में ड्वेन जॉनसन जींस के ऊपर लुंगी जैसा कुछ पहने नजर आ रहे हैं। उनके साथ कुछ अन्य लोग नजर आ रहे हैं। सभी के साथ में धारदार हथियार नजर आ रहे हैं, और सभी भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। देखिए फिल्म का पहला लुक पोस्टर-