1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्य रॉय कपूर करने जा रहे हैं इंस्टाग्राम पर एंट्री, वरुण धवन ने वीडियो शेयर करके बताया

आदित्य रॉय कपूर करने जा रहे हैं इंस्टाग्राम पर एंट्री, वरुण धवन ने वीडियो शेयर करके बताया

 Published : Dec 22, 2018 12:18 pm IST,  Updated : Dec 22, 2018 12:18 pm IST

आदित्य रॉय कपूर जल्द ही सोशल मीडिया पर डेब्यू करने वाले हैं। उनके डेब्यू को लेकर वरुण धवन ने एक वीडियो शेयर की है।

Aditya roy kapur- India TV Hindi
Aditya roy kapur Image Source : INSTAGRAM/VARUN DHAWAN

आदित्य रॉय कपूर(Aditya roy kapur) बहुत समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब हैं। 'आशिकी 2' एक्टर आदित्य रॉय कपूर ना ही पार्टी करते दिखाए देते हैं और ना ही सोशल मीडिया पर रहते हैं। वह खुद को सोशल मीडिया और पार्टी से दूर रखना ही पसंद करते हैं। आदित्य कपूर इन दिनों धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म कलंक में आलिया भट्ट, वरुण, सोनाक्षी सिंहा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के साथ काम कर रहे हैं। संजय दत्त और माधुरी दीक्षित बहुत समय बाद साथ में नजर आ रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने जा रहे हैं उन्होंने अपने डेब्यू की तारीख भी बता दी है। उनके डेब्यू के बारे में वरुण धवन ने एक वीडियो शेयर की है।

आदित्य रॉय कपूर सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं। तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने जा रहे हैं। वरुण धवन ने आदित्य रॉय कपूर की एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह लड़की की तरह बात कर रहे हैं।

वीडियो में आदित्य कहते हैं कि मैं इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने जा रहा हूं। मैं रोजाना खाना, कपड़े सभी की फोटोज पोस्ट किया करुंगा और 30 अगस्त को इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने जा रहा हूं।

वरुण धवन के वीडियो पोस्ट करने के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के कमेंट आने शुरु हो गए थे। करण जौहर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुोकण और अर्जुन कपूर सभी ने वरुण के पोस्ट पर कमेंट किया।

Screenshot of varun dhawan post
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of varun dhawan post

Screenshot of varun dhawan post
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of varun dhawan post

आपको बता दें इससे पहले आदित्य रॉय कपूर फिल्म ओके जानू में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। कलंक के बाद आदित्य रॉय कपूर अनुराग बासु की फिल्म में अभिषेक बच्चन और राजकुमार राव के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Yo Yo is Back: यो यो हनी सिंह का जबरदस्त गाना 'मखना' हुआ रिलीज

श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुईं करिश्मा कपूर, 'जीरो' के सेट से शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन