1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेश भट्ट के 70वें बर्थडे पर आलिया भट्ट ने अनाउंस की 'सड़क 2', ये है पूरी स्टार-कास्ट

महेश भट्ट के 70वें बर्थडे पर आलिया भट्ट ने अनाउंस की 'सड़क 2', ये है पूरी स्टार-कास्ट

 Written By: Swati Pandey
 Published : Sep 20, 2018 03:17 pm IST,  Updated : Sep 20, 2018 03:56 pm IST

फिल्ममेकर महेश भट्ट 20 सितंबर को अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी बेटी आलिया भट्ट ने 'सड़क' का सीक्वल अनाउंस किया।

Alia Bhatt announces Sadak 2 on Mahesh Bhatt’s 70th birthday. - India TV Hindi
Alia Bhatt announces Sadak 2 on Mahesh Bhatt’s 70th birthday. Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: फिल्ममेकर महेश भट्ट 20 सितंबर को अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी बेटी आलिया भट्ट ने 'सड़क' का सीक्वल अनाउंस किया। 1991 में आई 'सड़क' में पूजा भट्ट और संजय दत्त लीड रोल में थे और इसे महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। 'सड़क 2' में संजय, पूजा के अलावा आलिया और आदित्य रॉय कपूर होंगे और इसे भी महेश भट्ट ही डायरेक्ट करेंगे।

आलिया ने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ''सड़क 2- महेश भट्ट की फिल्म।''

इसके बाद उन्होंने महेश भट्ट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''डियर डैडी, आपको 70वें बर्थडे पर आपने मुझे सबसे अच्छा तोहफा दिया है। आप मुझे डायरेक्ट कर रहे हैं। सड़क 2 सपने के सच होने जैसा है। जो मैंने सोचा था वह आपके बिना संभव नहीं हो पाता। दिल से आपको शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे।''

आलिया ने इसके बाद फिल्म की स्टार-कास्ट की तस्वीर शेयर की, जिसमें महेश भट्ट, संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

विशेष फिल्मस ने जुलाई में 'सड़क 2' की घोषणा की थी। यह नवंबर 2019 में रिलीज होगी। संजय दत्त पहली बार आदित्य और आलिया संग स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। आदित्य इसके पहले आलिया की 'डियर जिंदगी' में गेस्ट अपीयरेंस दे चुके हैं।

'सड़क 2' आलिया और महेश की भी साथ में पहली फिल्म है। बुल्गारिया में 'ब्रम्हास्त्र' की शूटिंग खत्म कर आलिया 'कलंक' की शूटिंग पर ध्यान देंगी। 'कलंक' में आलिया, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा हैं। इसे अभिषेक वर्मन डायरेक्ट कर रहे हैं।

Also Read:

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर आया सामने, इस बार दिखा क्रूर खलनायक लॉर्ड जॉन क्लाइव!

Bigg Boss 12: बिग बॉस के घर में अनूप जलोटा ने गाया सनी लियोन का गाना 'बेबी डॉल', देखिए वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन