नई दिल्ली: 'बिग बॉस 12' में शुरू हो चुका है टास्क का सिलसिला। इसी सिलसिले में भजन सम्राट अनूप जलोटा बन गए हैं सचमुच के सम्राट। बिग बॉस की नई फुटेज सामने आई है, जिसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा एक अलग ही सुर लगाते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस ने अनूप जलोटा को राजकुमार बनाया है, वहीं दीपिका, रोशनी और कृति राजकुमारियों के भेष में हैं। राजकुमार के पास खूब सारे गुलाब हैं जिसे राजकुमारी बनी दीपिका, रोशनी और कृति को हासिल करने हैं। जिसके पास सबसे ज्यादा गुलाब होंगे वो इस टास्क का विजेता होगा।
Related Stories
इस टास्क के दौरान जहां दीपिका कक्कड़ ने 'दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए...' पर डांस किया, वहीं रोशनी को स्विमिंग करने को कहा गया। कृति की स्विमिंग से खुश होकर अनूप जलोटा ने उन्हें गुलाब दे दिया। इसके बाद अनूप जलोटा ने एक अलग ही सुर लगाया। भजन गाने वाले अनूप जलोटा सनी लियोन का गाना 'बेबी डॉल' गाने लगे। कृति और रोशनी बेबी डॉल गाने पर डांस करने लगी। हमेशा भजन गाने वाले अनूप ने जब ये गाना गाया तो लोग हैरान रह गए। आप भी देखिए ये वीडियो...
आज बिग बॉस 12 का एपिसोड काफी इंट्रेस्टिंग होने वाला है। बिग बॉस से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें-
अनूप और जसलीन के रिश्ते पर शिल्पा शिंदे ने ये बात कही
Bigg Boss 12: अनूप जलोटा से रिलेशन की खबर सदमे में जसलीन के पिता
Bigg Boss 12: पहले दिन घरवालों के लिए विलेन बनीं शबा और सोमी
Bigg Boss 12: हिना खान ने जसलीन और अनूप जलोटा के रिश्ते पर उठाए सवाल, भड़कीं जसलीन