1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Yo Yo is Back: यो यो हनी सिंह का जबरदस्त गाना 'मखना' हुआ रिलीज

Yo Yo is Back: यो यो हनी सिंह का जबरदस्त गाना 'मखना' हुआ रिलीज

 Published : Dec 21, 2018 03:03 pm IST,  Updated : Dec 21, 2018 03:10 pm IST

हनी सिंह अपने नए गाने से वापसी कर चुके हैं। उनका गाना मखना रिलीज हो गया है।

Yo Yo honey singh- India TV Hindi
Yo Yo honey singh Image Source : YOUTUBE

पिछले कई समय से इंडस्ट्री से गायब हनी सिंह(Honey Singh) एक बार फिर वापसी कर चुके हैं। हनी सिंह के फैन्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। हनी सिंह का गाना 'मखना' (Makhna) रिलीज हो चुकी है। यह गाना टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हनी सिंह के गाने रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही लाखों व्यूज मिल गए हैं। लोगों को यह गाना काफी पंसद आ रहा है। 

गाने के वीडियो में हनी सिंह डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में एक लड़की हनी सिंह के कहने पर हीरा चुराती है। यह गाना 2018 की पार्टी में खूब बजने वाला है। गाने को हनी सिंह और नेहा कक्कड़ ने गाया है। अब यह गाना लोगों पर अपना जादू बिखेरने वाला है। 

विभिन्न देश, विशेष रूप से पेरू और अर्जेंटीना शहर संगीत के प्रति लगाव बढ़ाने में यो यो हनी सिंह के लिए मददगार साबित हुए थे। वह दुनिया के विभिन्न हिस्सों से सभी प्रकार का संगीत सुन रहे है। यो यो हनी सिंह भारतीय संगीत उद्योग में अपने असाधारण संगीत और अक्षम शैली के साथ विजय प्राप्त करने में सफ़ल रहे है। जिसके बाद, मशहूर गायक अब एक बार फिर से अपने दर्शकों के दिलों पर शासन करने के लिए तैयार है।

इस पूरे गीत को यो यो हनी सिंह ने गाया है और नेहा कक्कड़ ने महिला भाग को अपनी आवाज़ दी है। गीत में तीन टॉप रैपर, फेनॉन द डॉन, एलिस्टेयर और शॉन भी शामिल हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

 

Also Read:

निधन के बाद वायरल हुआ दानिश जेहन का आखिरी वीडियो

दानिश के निधन पर विकास गुप्ता ने जाहिर किया शोक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन