1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Filmfare Glamour and Style Awards: दीपिका, सोनम, रेखा सहित इन सितारों ने लगाए चार चांद, देखें तस्वीरें

Filmfare Glamour and Style Awards: दीपिका, सोनम, रेखा सहित इन सितारों ने लगाए चार चांद, देखें तस्वीरें

 Published : Feb 13, 2019 07:46 am IST,  Updated : Feb 13, 2019 07:49 am IST

मुबंई में फिल्मफेयर ग्लैमरस और स्टाइल अवार्ड हुए हैं। इस अवार्ड सेरेमनी में बॉलीवुड के दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, विद्या बालन, काजोल, शाहिद कपूर जैसे कई सितारों ने इन अवार्ड्स में शिरकत की।

FilmFare glamours and style awards- India TV Hindi
FilmFare glamours and style awards Image Source : INSTAGRAM

सोमवार की रात को मुबंई में फिल्मफेयर ग्लैमरस और स्टाइल अवार्ड हुए हैं। इस अवार्ड सेरेमनी में बॉलीवुड के सभी सितारे पहुंचे। दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, विद्या बालन, काजोल, शाहिद कपूर जैसे कई सितारों ने इन अवार्ड्स में शिरकत की। सभी स्टार्स अपने स्टाइल से सभी को इंप्रेस करते नजर आए। जहां दीपिका पादुकोण पिंक कलर की ड्रेस में बेहद सुंदर लगी तो वहीं सोनम कपूर भी ब्लैक कलर की ड्रेस में कहर ढा रही थीं।

दीपिका पादुकोण पिंक कलर की ऑफ-शोल्डर गाउन के साथ ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही थीं। साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह के ड्रेसिंग सेंस के बारे में बात की।

सोनम कपूर ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थीं। इस ड्रेस को साड़ी का लुक दिया गया था।

हर बार की तरह रेखा अपने लुक से सभी का दिल जीतती नजर आईं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा का गोल्डन कलर का शरारा पहना था।

Rekha
Image Source : YOGEN SHAHRekha

सिल्वर कलर की ड्रेस में जाह्नवी कपूर बहुत प्यारी लग रही थीं। 

ब्लैक कलर के आउटफिट में शाहिद कपूर बहुत हैंडसम लग रहे थे। उनका लुक काफी अलग था।

काजोल येल्लो कलर की ड्रेस और मैचिंग ईयररिंग के साथ सिंपल मेकअप में शानदार लग रही थीं।

विद्धा बालन अवार्ड सेरेमनी में ब्लैक सूट में नजर आईं। उनके सूट पर गोल्डन प्रिंट थआ। उनके खुले बाल उनके लिक को कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

माधुरी दीक्षित से मिलवाने के लिए अनिल कपूर ने एम.एफ हुसैन से ली थी रिश्वत

इस तारीख से इरफान खान शुरू करेंगे Hindi Medium 2 की शूटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन