Tattoo स्टार हैं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा, खुद के बारे में किया ये खुलासा
Tattoo स्टार हैं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा, खुद के बारे में किया ये खुलासा
Agency
Published : Jul 24, 2019 06:10 pm IST, Updated : Jul 24, 2019 06:37 pm IST
टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं उनकी बहन कृष्णा भी इस मामले में पीछे नहीं हैं।
Krishna Shroff with Tiger
मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भले ही अपने भाई और पिता के पेशे में खास दिलचस्पी नहीं रखती हैं, लेकिन अगर बात टैटू की हो तो वह भी किसी स्टार से कम नहीं। कृष्णा ने अपनी कलाई पर जहां सितारों का टैटू बनवाया है, वहीं अपने हाथ पर गॉडमदर का टैटू बनवाया है।
अपने भाई की तरह उनमें भी फिटनेस के प्रति दीवानगी है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
कृष्णा ने कहा, 'मुझे अपना जोन पसंद है और मुझे अपने दायरे में ही रहना पसंद है। मेरे पास दो दोस्त हैं, जिन्हें मैं करीब 20 साल से जानती हूं।'
टाइगर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द एक्शन मूवी 'वॉर' (War) में नज़र आने वाले हैं। इसमें वह ऋतिक रोशन के साथ स्टंट करते दिखाई देंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।