1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ करेंगे अपने नन्हें फैंस के लिए नया चैनल Endorse

टाइगर श्रॉफ करेंगे अपने नन्हें फैंस के लिए नया चैनल Endorse

बच्चों के लिए फिल्म बनाने के बाद टाइगर अब उनके लिए एक नए चैनल का प्रमोशन कर रहे हैं। टाइगर ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क द्वारा प्रस्तुत बच्चों के नए मनोरंजन चैनल 'सोनी याय!' के प्रचार के लिए करार किया है।

tiger shroff- India TV Hindi
tiger shroff

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को पिछले दिनों रिलीज हुई सुपरहीरो फिल्म ‘ए फ्लांइग जट’ में बच्चों को लुभाते हुए देखा गया था। उनकी इस फिल्म को बेशक बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता हासिल न हुई हो लेकिन उनकी इस फिल्म को बच्चों के बीच खूब पसंद किया गया था। बच्चों के लिए फिल्म बनाने के बाद टाइगर अब उनके लिए एक नए चैनल का प्रमोशन कर रहे हैं। टाइगर ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क द्वारा प्रस्तुत बच्चों के नए मनोरंजन चैनल 'सोनी याय!' के प्रचार के लिए करार किया है।

यह टेलीविजन पर टाइगर का पदार्पण है। उन्होंने कुछ दिन पहले बच्चों के साथ चैनल की ब्रांड फिल्म और थीम गीत की शूटिंग की। 'हीरोपंती' और 'बागी' के अभिनेता ने कहा, "मैं इस चैनल का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।" सोनी पिक्चर्स नेटवर्क की बच्चों से जुड़ी मनोरंजन इकाई की व्यापार प्रमुख लीना लेले दत्ता ने बताया कि टाइगर चैनल के लिए सर्वथा उपयुक्त हैं।

दत्त ने कहा, "देशभर के बच्चे उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं और टाइगर को अपना आदर्श मानते हैं। बच्चों के साथ उनके संबंध को देखते हुए हमें चैनल के लिए इससे बेहतर प्रतिनिधि नहीं मिल सकता है।" विज्ञापन फिल्म में टाइगर डांस करते दिखाई देंगे। इसकी कोरियोग्राफी परेश ने की है। शूट के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ मजे किए, बच्चे ब्रेक के दौरान टाइगर से डांस के गुर सीखते दिखे।

Latest Bollywood News