1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिनेमाहॉल में फिर दिखेगा ‘प्यार का पंचनामा’ वाला जादू, लौट रही है ये तिकड़ी

सिनेमाहॉल में फिर दिखेगा ‘प्यार का पंचनामा’ वाला जादू, लौट रही है ये तिकड़ी

'प्‍यार का पंचनामा', 'प्‍यार का पंचनामा 2' जैसी सुपरहिट फिल्‍में देने के बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा की जोड़ी फिर से एकसाथ नजर आने वाली है।

KARTIK- India TV Hindi
KARTIK

नई दिल्ली: 'प्‍यार का पंचनामा', 'प्‍यार का पंचनामा 2' जैसी सुपरहिट फिल्‍में देने के बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा की जोड़ी फिर से एकसाथ नजर आने वाली है। शुक्रवार को टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, वीडियो में कार्तिक, नुसरत और सन्नी सिंह नजर आ रहे हैं। तीनों आपस में नोंक-झोंक करते नजर आ रह हैं। नुसरत और कार्तिक की साथ में यह तीसरी फिल्म है। खास बात यह है कि प्‍यार का पंचनामा', 'प्‍यार का पंचनामा 2' के निर्देशक लव रंजन इस फिल्म के निर्देशक हैं। फिल्म का नाम है ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’।

फिल्म का टाइटल बहुत ही मजाकिया अंदाज में जारी किया गया है। एक सोफे में बैठे कार्तिक, नुसरत और सन्नी आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं। फिल्म के टाइटल को लेकर भी तीनों में नोंक-झोंक होती है। इस फिल्म में सोनू का रोल कार्तिक करेंगे, स्वीटी बनेंगी नुसरत और टीटू का रोल निभाएंगे सन्नी सिंह।

इस वीडियो में कार्तिक इसी बात से फ्रस्टेट हैं कि वो नुसरत के साथ चौथी फिल्म में काम नहीं करना चाहते। नुसरत जवाब देती हैं कि उन्हें भी कार्तिक के साथ बार-बार काम करने का कोई शौक नहीं है। आपको बता दें कि कार्तिक और नुसरत ने इससे पहले 'प्यार का पंचनामा', 'आकाश वाणी' और 'प्यार का पंचनामा 2' में साथ काम किया है।

यहां देखिये यह मजेदार वीडियो-

Latest Bollywood News