"तूफान" अब 18 सितंबर 2020 में रिलीज़ होगी और यशराज फिल्म्स की फ़िल्म "जयेशभाई ज़ोरदार" 2 अक्टूबर 2020 में रिलीज़ की जाएगी।
'तूफान' की रिलीज तारीख भी टली
मुंबई: साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, फ़रहान अख़्तर की तूफान और रणवीर सिंह की जयेशभाई ज़ोरदार, इससे पहले 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली थी जो एक नेशनल हॉलिडे है और फिल्मों की रिलीज के लिए महत्वपूर्ण तारीख है। अब आदित्य चोपड़ा और रितेश सिधवानी ने अपनी फिल्मों को अलग-अलग तारीखों पर रिलीज करने के लिए आपसी सहमती जताई हैं।
एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म "तूफान" अब 18 सितंबर 2020 में रिलीज़ होगी और यशराज फिल्म्स की फ़िल्म "जयेशभाई ज़ोरदार" 2 अक्टूबर 2020 में रिलीज़ की जाएगी।
दोनों फिल्में कंटेंट व एक्शन से भरपूर हैं और दोनों प्रोडक्शन हाउस द्वारा रिलीज की तारीखों को शिफ्ट करने का आपसी निर्णय बॉलीवुड के बड़े लाभ के लिए बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने का काम करेगा।