'टोटल धमाल' की टीम ने पुलवामा शहीदों के परिजनों के लिए 50 लाख दिए
'टोटल धमाल' की टीम ने पुलवामा शहीदों के परिजनों के लिए 50 लाख दिए
IANS
Published : Feb 18, 2019 04:33 pm IST, Updated : Feb 18, 2019 04:33 pm IST
फिल्म 'टोटल धमाल' की टीम ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवानों के परिवारों के लिए 50 लाख रुपये की मदद दी है।
Image Source : INSTAGRAMTotal Dhamaal team
फिल्म 'टोटल धमाल' की टीम ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवानों के परिवारों के लिए 50 लाख रुपये की मदद दी है। फिल्म से जुड़े एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "फिल्म निर्माता और फिल्म के कलाकार पुलवामा शहीदों के परिवार की मदद करने के लिए एकसाथ आए हैं। भारतीय सैनिकों को इस घटना से गुजरते हुए देखना एक दुख की बात है और टीम उनके परिवारों के लिए अपना छोटा सा योगदान देना चाहती थी।"
अभिनेता-निर्माता अजय देवगन ने सोमवार को अपनी फिल्म 'टोटल धमाल' को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसी आशय का ट्वीट फिल्म के अभिनेता रितेश देशमुख ने भी किया।
यह फैसला पुलवामा हमले को देखते हुए लिया गया है, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 49 जवान शहीद हो गए थे।
'टोटल धमाल' 22 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित हैं।