1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tubelight Box Office Collection: आखिर 100 करोड़ के क्लब में पहुंच गई सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’

Tubelight Box Office Collection: आखिर 100 करोड़ के क्लब में पहुंच गई सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’

सलमान खान की ट्यूबलाइट आखिरकार जल गई। फिल्म ने देर से ही सही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। 6वें दिन फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में जगह मिल गई है।

Image Source : ptisalman khan
दर्शकों की घटती संख्या देखते हुए थियेटर्स मालिकों ने स्क्रीन की संख्या भी घटा दी है। पहले यह फिल्म करीब 5500 स्क्रीन में रिलीज हुई थी। लेकिन अब स्क्रीन्स की संख्या कम कर दी गई है। यहां तक कि इस फिल्म के कई शो कैंसिल भी किए गए हैं। स्पॉट ब्वॉय मैगजीन से बात करते हुए जुहू पीवीआर के रवि सिब्बल ने बताया था कि हमने फिल्म के 5 शो कैंसिल कर दिए। हमारे पास कोई और चारा नहीं है।

फिर साथ आए सलमान और शाहरुख

Latest Bollywood News