1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘गोलमाल 4’ के सेट पर भी बेटे लक्ष्य संग वक्त बिता रहे हैं पापा तुषार कपूर

‘गोलमाल 4’ के सेट पर भी बेटे लक्ष्य संग वक्त बिता रहे हैं पापा तुषार कपूर

तुषार कपूर इन दिनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। लेकिन काम होने के बावजूद भी तुषार फिल्म की शूटिंग के बाद बेटे लक्ष्य के साथ समय बिताते हैं और उसका ख्याल रखते हैं।

tusshar- India TV Hindi
tusshar

हैदराबाद: बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर इन दिनों रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। लेकिन काम होने के बावजूद भी तुषार फिल्म की शूटिंग के बाद बेटे लक्ष्य के साथ समय बिताते हैं और उसका ख्याल रखते हैं। तुषार ने आईवीएफ और सेरोगेसी के माध्यम से जून 2016 में बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था। उन्होंने रविवार को ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्हें बेटे का हाथ पकड़े देखा जा सकता है।

इसके साथ उन्होंने लिखा, "हैदराबाद में शाम, लक्ष्य के लिए पहला आउटडोर। रामोजी फिल्म सिटी। 'गोलमाल अगेन'।" 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी के चौथे सीक्वल में अभिनेता अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे।

'गोलमाल' श्रृंखला की फिल्म में तब्बू, परिणीति चोपड़ा, नील नितिन मुकेश और प्रकाश राज हैं भी अहम किरदारों को पर्दे पर उतारते हुए दिखाइ देंगे। इस श्रृंखला की फिल्म में इन सितारों को पहली बार देखा जाएगा। जब से इस फिल्म को बनाने की बात कही गई है तभी से दर्शक इसके चौथे सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फ्रेंचाइजी की पिछली तीन फिल्मों को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा चुका है।

Latest Bollywood News