1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉनी लीवर और तुषार कपूर संग काम करने को लेकर बोलीं तब्बू

जॉनी लीवर और तुषार कपूर संग काम करने को लेकर बोलीं तब्बू

 Published : Apr 17, 2017 03:48 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 03:48 pm IST

तब्बू यूं तो अब तक के अपने फिल्मी करियर में लगभग सभी सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। इन दिनों वह ‘गोलमाल अगेन’ की शूटिंग में काफी फिल्म में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता तुषार कपूर और जॉनी लीवर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

tabu- India TV Hindi
tabu

हैदराबाद: बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू यूं तो अब तक के अपने फिल्मी करियर में लगभग सभी सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। इन दिनों वह ‘गोलमाल अगेन’ की शूटिंग में काफी फिल्म में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता तुषार कपूर और जॉनी लीवर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इन दोनों सितारों के साथ काम करने को लेकर तब्बू का कहना है कि उनके साथ काम करना जश्न जैसा है। तब्बू ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से तुषार और जॉनी की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह उनके साथ सेल्फी लेते हुई नजर आ रही हैं।

तस्वीर के साथ तब्बू ने कैप्शन में लिखा, "हैदराबाद में दोस्तों के साथ 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग। तुषार, जॉनी लीवर-दोनों के साथ काम करना जश्न जैसा है।" रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी के चौथे सीक्वल अभिनेता अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे।

'गोलमाल' श्रृंखला की फिल्म में तब्बू, परिणीति चोपड़ा, नील नितिन मुकेश और प्रकाश राज हैं भी दिखाइ देंगे। इस श्रृंखला की फिल्म में इन सितारों को पहली बार देखा जाएगा। जबसे इस फिल्म को बनाने की बात कही गई है तभी से दर्शक इसके चौथे सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन