1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर का लुक लीक होने से नाराज हुईं दीया मिर्जा

रणबीर का लुक लीक होने से नाराज हुईं दीया मिर्जा

 Published : Apr 17, 2017 11:32 am IST,  Updated : Apr 17, 2017 11:32 am IST

संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर, संजय दत्त का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के सेट से रणबीर का लुक लीक हुआ है। लेकिन रणबीर का लुक लीक होने के कारण दीया मिर्जा...

dia- India TV Hindi
dia

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर, संजय दत्त का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।  हाल ही में फिल्म के सेट से रणबीर का लुक लीक हुआ है। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर खूब वायरलभी हो रहा है। लेकिन रणबीर का लुक लीक होने के कारण अभिनेत्री दीया मिर्जा काफी नाराज हैं।

फिल्म में अहम किरदार निभाने वालीं दीया मिर्जा ने हाल ही में कहा है कि यह लीक नहीं किया जाना चाहिए था। दीया ने यहां संवाददाताओं से कहा, “आपको वह लुक नहीं देखना चाहिए था। इसे मीडिया ने लीक किया है....मेरा मानना है कि यह परेशान करने वाला है कि लुक लीक हो गया, क्योंकि हम इसे बाद में सामने लाने के लिए बचा कर रख रहे थे।“

उन्होंने कहा, “जनता से मिली प्रतिक्रिया से हम उत्साहित हैं, लेकिन हम rajkumra चाहते हैं कि मीडिया फिल्म की प्राइवेसी का सम्मान करे और लुक को सामने नहीं लाए।“ बता दें कि इस लुक में रणबीर का लुक काफी हद तक संजू बाबा से मिल रहा है। उन्होंने संजय दत्त जैसा दिखने के लिए खुद पर काफी मेहनत की है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म दीया को संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन