1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान कर रहे है 'टूर द-बैंग' के लिए रिहर्सल, वीडियो आया सामने

सलमान खान कर रहे है 'टूर द-बैंग' के लिए रिहर्सल, वीडियो आया सामने

 Published : Apr 16, 2017 04:29 pm IST,  Updated : Apr 16, 2017 05:51 pm IST

भाइयों के भाई जान यानि सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपने टूर द-बैंग के रिहर्सल की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। वह रविवार को हांगकांग में परफार्म करेंगे।

salman khan
- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: बालीवुड अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपने 'टूर द-बैंग' के रिहर्सल की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। वह रविवार को हांगकांग में परफार्म करेंगे।

वीडियो में सलमान अपने हिट गानों तेरी मेरी प्रेम कहानी और हैंगओवर गाने पर रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं। 

सलमान ने वीडियो साझा करते हुए लिखा हांगकांग में कल (रविवार) को होने वाले पहले शो के लिए रिहर्सल कर रहा हूं।

इस टूर के दौरान सलमान के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, बिपाशा बसु, डेजी शाह, दिग्गज कोरियोग्राफर और फिल्मकार प्रभुदेवा और टीवी होस्ट मनीष पाल जैसी फिल्मी हस्तियां भी शामिल होंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन