1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'Raabta' के ट्रेलर में दिखी सुशांत-कृति के बीच जबरदस्त कैमेस्ट्री

'Raabta' के ट्रेलर में दिखी सुशांत-कृति के बीच जबरदस्त कैमेस्ट्री

 Published : Apr 17, 2017 01:19 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 01:47 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'राब्ता' को लेकर पिछले लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई है। अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।

raabta- India TV Hindi
raabta

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'राब्ता' को लेकर पिछले लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया था और अब इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। नवोदित फिल्मकार दिनेश विजान के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रोमांटिक कहानी है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार दिख रहा है। इसमें अभिनेता इरफान खान की आवाज भी सुनाई दे रही है।

इसमें रोमांस, ड्रामा और एक्शन के साथ कई ऐसे सवाल भी आपके सामने खड़े हो जाएंगे, जिनका जवाब फिल्म की रिलीज के साथ ही मिल पाएगा। ‘राब्ता’ 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि फिल्म की शूटिंग साल 2015 में शुरु हुई थी, इसे ज्यादातर केपटाउन में शूट किया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले रविवार को कृति ने ट्विटर पर अपना और सुशांत का प्रोमो शेयर किया था, जिसमें दोनों क्रॉसवर्ड गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के जरिए दोनों ने इस बात की भी जानकारी दे दी कि 'राब्ता' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो रहा है।

फिल्म में सुशांत के अलावा कृति को भी एक्शन सीन्स करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सुशांत और कृति के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें आने लगीं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने इस रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन