1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला ने पहनी 15 करोड़ की ड्रेस, जानिए क्या है इसमें खास

उर्वशी रौतेला ने पहनी 15 करोड़ की ड्रेस, जानिए क्या है इसमें खास

वर्साचे बेबी गाने में उर्वशी के लुक की तारीफ हर जगह हो रही है, आपको बता दे कि अभिनेत्री के इस लुक को दोनतीला वर्साचे ने खुद डिजाइन किया है।

उर्वशी रौतेला- India TV Hindi
Image Source : URVASHI RAUTELA उर्वशी रौतेला

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में रिलीज़ किया अपना इंटरनेशनल गाना वर्साचे बेबी अभी तक नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है, अभिनेत्री ने इजिप्टसिआन सुपरस्टार मोहम्मद रमदान के साथ इस गाने में नज़र आई है। लेकिन आप इस गाने के कुछ राज़ सुन कर हो जाएंगे हैरान, इस गाने में अभिनेत्री की एक एक ड्रेस की कीमत करोड़ रुपए की है, और ये अब तक का सबसे महंगे गाने में शुमार है।

हिना खान ने पिता की याद में पोस्ट किया इमोशनल वीडियो, लिखा-हर रोज देख सकती हूं

वर्साचे बेबी गाने में उर्वशी के लुक की तारीफ हर जगह हो रही है, आपको बता दे कि अभिनेत्री के इस लुक को दोनतीला वर्साचे ने खुद डिजाइन किया है, जिसकी कीमत 15 करोड़ बताई जा रही है। इस 6 मिनट के वीडियो के अंदर उर्वशी रौतेला के ऑउटफिट को डिज़ाइन करने के लिए लग भाग 1 साल का समय लगा है, ताकि बारीकी से ड्रेस और गाने के हर सिन की निखारा जाए। एल्बम के लिए उर्वशी रौतेला  बनाने के लिए करीबन 1 साल का समय लगा है।

The Family Man 2 Trailer : सामंथा की साजिश और शादी के बीच फंसे मनोज बाजपेयी

उर्वशी रौतेला वर्क फ्रंट पर जिओ स्टूडियोज के आने वाले वेब सीरीज "इंस्पेक्टर अविनाश" में रणदीप हुड्डा के साथ नज़र आएंगी। उर्वशी रौतेला बहुत जल्द अपना तमिल डेब्यू भी करने वाली है पता चला है की ये एक बिग बजट सई-फाई फिल्म होगी जिसमे उर्वशी एक आईआईटीइन और माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट के रोले में नज़र आएँगी। अभिनेत्री बाइलिंगुअल थ्रिलर "ब्लैक रोज" व "थिरुतु पायले 2" के हिंदी रीमेक में भी नज़र आएँगी।

Latest Bollywood News