1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. The Family Man 2 Trailer : सामंथा की साजिश और शादी के बीच फंसे मनोज बाजपेयी

The Family Man 2 Trailer : सामंथा की साजिश और शादी के बीच फंसे मनोज बाजपेयी

 Published : May 19, 2021 09:56 am IST,  Updated : May 19, 2021 11:03 am IST

मनोज बाजपेयी की शानदार एक्टिंग से सजी The Family Man 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सीरीज का दूसरा सीजन 4 जून से देखा जा सकता है।

The Faily Man 2- India TV Hindi
The Faily Man 2 Image Source : TWITTER/ CENSOREPORTS

ओटीटी प्लेटफॉर्म के शुरूआती दौर की बेहतरीन सीरीज द फैमिली मैन (The Family Man) के दूसरे सीजन का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। बताया जा रहा है कि सीरीज का दूसरा सीजन चार जून को आएगा।  मेकर्स ने आज इसका शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मनोज बाजपेयी की मुख्य भूमिका से सजी इस सीरीज में इस बार सामंथा अक्कीनेनी भी दिखाई देंगी। पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद मेकर्स राज और डीके ने दूसरा पार्ट बनाने का फैसला किया था जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

मेकर्स की तरफ से बताया गया है कि सीरीज का दूसरा पार्ट चार जून से शुरू होगा। फिलहाल ट्रेलर रिलीज किया गया है जो शानदार दिख रहा है। एक फैमिली मैन कैसे परिवार और अपनी रिस्की नौकरी के बीच तालमेल बिठाता है, मनोज वाजपेयी ने इसे बखूबी निभाया है।

देश की रक्षा में लगी सुरक्षा एजेंसियों में काम करने वाले श्रीकांतऔर डीके की सुपर जोड़ी इस बार क्या कहर ढाती है, 

ट्रेलर देखकर समझ आ रहा है। इस बार राज घर की उलझनों में फंसा है और डीके चेन्नई में एक सुपर कॉप की तरह होस्टेज मामले को सुलझा रहा है। एक तरफ सीनियर राज का दिमाग खा रहे हैं तो दूसरी तरफ उसकी बीवी औऱ बच्ची उससे परेशान है।

राज कैसे इन परिस्थितियों को झेल रहा है, इसका चित्रण दूसरे पार्ट में है। इसमें सामंथा प्रभु एक टेरेरिस्ट की भूमिका में नजर आ रही हैं जो चेन्नई में ब्लास्ट करती है। राज चेन्नई पहुंचता है और यहां वो अंडर अटैक की स्थिति में है। 

मनोज बाजपेयी के साथ, सीरीज में प्रियामणि राज, शारिब हाशमी, सीमा बिस्वास, दर्शन कुमार, शरद केलकर, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी, शाहब अली, वेदांत सिन्हा और महक ठाकुर के अलावा दक्षिण के अभिनेता माइम गोपी, रवींद्र विजय, देवदर्शनी चेतन, आनंदसामी और एन. अलगमपेरुमल भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन