1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी ने करण जौहर को लेकर जताई ये इच्छा

उर्वशी ने करण जौहर को लेकर जताई ये इच्छा

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों खूबसूरती के साथ-साथ शानदार अभिनय को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने इच्छा जताई है कि वह बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर के साथ काम करना चाहती हैं। उर्वशी के मुताबिक, "करण जौहर बेहद शानदार निर्देशक हैं.

karan and urvashi- India TV Hindi
karan and urvashi

नई दिल्ली: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों खूबसूरती के साथ-साथ शानदार अभिनय को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने इच्छा जताई है कि वह बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर के साथ काम करना चाहती हैं। उर्वशी के मुताबिक, "करण जौहर बेहद शानदार निर्देशक हैं। मैं करण के साथ काम करने का सपना देखती हूं।"

ये भी पढ़े-

करण जौहर के निर्देशन में बनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म की तारीफ करते हुए उर्वशी ने कहा, "फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' आज के दौर की फिल्म है। रणबीर कपूर ने बहुत अच्छा काम किया है। अनुष्का शर्मा सच में प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की भूमिका भले ही छोटी है, लेकिन वह हमेशा से एक प्रेरणा रही हैं।"

करण की 'ऐ दिल है मुश्किल' के साथ ही अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' भी सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। यह फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छी प्रदर्शन कर रही है। हालांकि ‘शिवाय’ के बारे में जब उर्वशी से सवाल किया तो उन्होंने इस पर कहा कि वह फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकतीं, क्योंकि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है।

Latest Bollywood News