1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्या चोपड़ा के साथ काम करने को लेकर वाणी कपूर ने कही ये बात

आदित्या चोपड़ा के साथ काम करने को लेकर वाणी कपूर ने कही ये बात

वाणी कपूर इन दिनों आदित्या चोपड़ा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। अपनी दूसरी फिल्म 'बेफिक्रे' की रिलीज के लिए तैयार वाणी ने...

vaani- India TV Hindi
vaani

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों आदित्या चोपड़ा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। अपनी दूसरी फिल्म 'बेफिक्रे' की रिलीज के लिए तैयार वाणी ने फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा की सराहना करते हुए कहा कि वह विनम्र व्यक्ति हैं। चोपड़ा के साथ काम के बारे में पूछे जाने पर वाणी ने कहा, "वह बहुत ही विनम्र व्यक्ति हैं। आप उनसे जरा भी डर महसूस नहीं करेंगे, क्योंकि वह सहज और मित्रवत हैं।"

इसे भी पढ़े:- तो इसलिए ‘बेफिक्रे’ में रणवीर-वाणी के बीच रहा अच्छा तालमेल

उन्होंने कहा, "बेफिक्रे की घोषणा करने से पहले उन्होंने यह खबर दी कि इस फिल्म में मैं काम कर रही हूं। उन्होंने कई वर्कशॉप कीं। मुझे नहीं पता था कि कौन-सी फिल्म और वह किसका निर्देशन कर रहे हैं। जब हमने वर्कशॉप तक की, तो उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया।"

'बेफिक्रे' की यात्रा के बारे में वाणी ने कहा, "यह अद्भुत थी। मुझे काफी अच्छा लगा। इसलिए नहीं कि यह आदित्य चोपड़ा, रणवीर सिंह या शानदार टीम के साथ थी, बल्कि इसमें अपनी भूमिका की वजह से मुझे यह बेहतरीन लगी।"

फिल्म 'बेफिक्रे' की ज्यादातर शूटिंग पेरिस में हुई। इसमें 21वीं सदी के प्यार को दिखाया गया है। यह फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News