1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए ‘बेफिक्रे’ में रणवीर-वाणी के बीच रहा अच्छा तालमेल

तो इसलिए ‘बेफिक्रे’ में रणवीर-वाणी के बीच रहा अच्छा तालमेल

 Published : Dec 01, 2016 08:23 pm IST,  Updated : Dec 01, 2016 08:23 pm IST

वाणी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में वह अभिनेता रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। फिलहाल दोनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वाणी ने हाल ही में...

ranveer- India TV Hindi
ranveer

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में वह अभिनेता रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। फिलहाल दोनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वाणी ने हाल ही में 'बेफिक्रे' के अपने सह-कलाकार रणवीर की काफी सराहना की है। वाणी का कहना है कि रणवीर काफी समर्थक हैं और वह हर काम पूरी जिंदादिली से करते हैं।

इसे भी पढ़े:- अपनी शादी को लेकर रणवीर ने किया ये बड़ा खुलासा

एक सह-अभिनेता के रूप में रणवीर के बारे में पूछे जाने पर वाणी ने बताया, "वह अपना हर काम पूरी जिंदादिली के साथ करते हैं। फिर चाहे वो कोई भी जगह हो, कैमरे पर या इससे अलग। वह एक सभ्य इंसान हैं और एक सहायक सह-अभिनेता हैं।"

वाणी ने 2013 में आई फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा था। उनका कहना है कि वह आदित्य चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'बेफिक्रे' के पहले से ही रणवीर को जानती हैं। वाणी ने कहा, "फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले ही मैं रणवीर को जानती हूं। इस कारण हमारे बीच तालमेल अच्छा रहा।"

पेरिस में शूट हुई 'बेफिक्रे' 21वीं सदी में युवाओं के बीच के प्रेम संबंधों पर आधारित है, जो 9 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन