1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी शादी को लेकर रणवीर ने किया ये बड़ा खुलासा

अपनी शादी को लेकर रणवीर ने किया ये बड़ा खुलासा

 Published : Nov 24, 2016 01:43 pm IST,  Updated : Nov 24, 2016 01:43 pm IST

रणवीर सिंह के नाम पिछले काफी वक्त से दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ा रहा है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने एक रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की, हालांकि कई बार इन्होंने इशारों में ही अपने इस खास रिश्ते को बयां जरूर किया है।

Ranveer- India TV Hindi
Ranveer

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के नाम पिछले काफी वक्त से दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ा रहा है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने एक रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की, हालांकि कई बार इन्होंने इशारों में ही अपने इस खास रिश्ते को बयां जरूर किया है। पिछले दिनों ऐसी भी खबरें आई थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। रणवीर सिंह अपने जीवन के एक मुकाम पर शादी करने को लेकर हमेशा अपने विचार जाहिर करते रहे हैं और उनका कहना है कि वह अपने सभी प्रियजनों की मौजूदगी में किसी द्वीप पर शादी करना पसंद करेंगे।

इसे भी पढ़े:-

‘ब्रेफ्रिके’ की अपनी सह-अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ रणवीर ने बुधवार को भांगड़ा विवाह गीत ‘खुलके ढुलके’ गीत लांच किया। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी शादी की पार्टी नॉन स्टॉप चलती रहे।

रणवीर ने संवाददाताओं को बताया कि, “मेरी शादी एक नॉन स्टॉप पार्टी की तरह होगी। मैं चाहता हूं कि लोग खूब मस्ती करें। अगर उस समय मेरे पास पर्याप्त धन हुआ तो मैं एक द्वीप पर शादी करना चाहूंगा। मैं जबर्दस्त पार्टी करना चाहूंगा जहां हर कोई थिरक सके।“

रणवीर इन दिनों आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है इसे लेकर रणवीर का कहना है कि एक पीरियड फिल्म के मुकाबले रोमांटिक फिल्म में काम करना ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। ‘ब्रेफिके’ 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा रणवीर जल्द ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर भी पिछले काफी वक्त से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर वह दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते हुए दिखेंगे। इन दोनों के साथ फिल्म में शाहिद कपूर भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन