1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों रिलेशनशिप को लेकर पारंपरिक हो जाते हैं रणवीर सिंह

आखिर क्यों रिलेशनशिप को लेकर पारंपरिक हो जाते हैं रणवीर सिंह

 Published : Nov 16, 2016 03:49 pm IST,  Updated : Nov 16, 2016 03:49 pm IST

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह वाणी कपूर के साथ अभिनय करते हुए नजर आ रहे है। फिल्म में दोनों के बीच काफी बोल्ड सीन्स फिल्माए गए हैं।

ranveer- India TV Hindi
ranveer

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह वाणी कपूर के साथ अभिनय करते हुए नजर आ रहे है। फिल्म में दोनों के बीच काफी बोल्ड सीन्स फिल्माए गए हैं। रणवीर भले ही बड़े पर्दे पर दीपिका पादुकोण से लेकर वाणी कपूर तक, अपनी अभिनेत्रियों के साथ रोमांचक स्क्रीन शेयर करते हों लेकिन जब बात संबंधों की आती हो तो वह काफी पारंपरिक हो जाते हैं।

इसे भी पढ़े:-

मंगलवार की रात 'बेफिक्रे' के गीत लॉन्चिंग कार्यक्रम में रणवीर ने कहा, “एक रूमानी संबंध के कई परत होते है इसे एक डिब्बे में नहीं डाल देना चाहिए। आज जिस तरह से संबंध दिखाई दे रहे हैं, उनमें पीढ़ीगत अंतर है। मैं वैसे समय में बड़ा हुआ हूं, जब सोशल मीडिया का प्रयोग उतना ज्यादा नहीं था। मैं संबंधों के मामले में काफी परंपरागत हूं। हमारी फिल्में आज के समय के जवां दिलों-दिमाग को दिखाते हैं।“

‘बेफिक्रे’ में रणवीर की सह-अभिनेत्री वाणी का कहना है, “जब संबंधों की बात आती है तो मैं पारंपरिक हो जाती हैं। मैं न तो कुछ उम्मीद करती हूं और न कोई मांग रखती हूं।“ इसके अलावा रणवीर ने यह भी कहा कि वह नए जमाने के वैसे निर्देशकों के साथ काम करना चाहते हैं, जो उनके अभिनय कौशल में सुधार कर सकें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन