1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इनके कारण वाणी को फिर से फिल्मों में आने के लिए करना पड़ा इतना इंतजार

इनके कारण वाणी को फिर से फिल्मों में आने के लिए करना पड़ा इतना इंतजार

 Published : Nov 16, 2016 03:19 pm IST,  Updated : Nov 16, 2016 03:19 pm IST

वाणी कपूर इन दिनों आदित्या चोपड़ा के निर्देशन में अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वाणी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की थी। अब उन्होंने 3 साल बाद रुपहले पर्दे पर वापसी की है...

vaani- India TV Hindi
vaani

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों आदित्या चोपड़ा के निर्देशन में अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वाणी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की थी। अब उन्होंने 3 साल बाद रुपहले पर्दे पर वापसी की है, वाणी का कहना है कि फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने उनसे सही फिल्म मिलने तक प्रतीक्षा करने को कहा था। ‘शुद्ध देशी रोमांस’ आदित्या चोपड़ा के प्रोडक्शन में ही बनी थी। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा भी मुख्य किरदारों में नजर आए थे। जबकि उनकी आने वाली दूसरी फिल्म ‘बेफिक्रे’ का निर्देशन भी आदित्य ने खुद किया है।

इसे भी पढ़े:-

वाणी ने हाल ही में फिल्म का एक गाना जारी करने के मौके पर कहा, “मैं किसी अच्छी फिल्म की प्रतीक्षा में थी और फिर से फिल्मों में आने के लिए उत्साहित थी।“ उन्होंने बताया कि आदित्य चोपड़ा के कारण फिल्म में फिर से आने में देरी हुई। “उन्होंने मुझसे सही फिल्म मिलने और एक कलाकार के रूप में मुझे प्रतिष्ठित करने वाली फिल्म मिलने तक प्रतीक्षा करने को कहा था। आदित्य को यह फिल्म बनाने में 2 साल का समय लगा, लेकिन मैं यह प्रतीक्षा करके खुश हूं।“

उल्लेखनीय है कि इस रोमांस-ड्रामा फिल्म में वाणी के साथ रणवीर सिंह की जोड़ी बनायी गई है। अभिनेत्री ने बताया कि उनके सह कलाकारों ने इस फिल्म के लिए उन्हें बहुत उकसाया है। उन्होंने कहा, “रणवीर सिंह ने मुझे बहुत उकसाया। हालांकि यह मेरी भलाई के लिए था।

रणवीर सिंह ने कहा, “काफी समय बाद मैं किसी की रैगिंग कर रहा था और इसमें मुझे बहुत मजा आया।“ ‘बाजीराव मस्तानी’ के अभिनेता के साथ पहली बार काम करने वाली अभिनेत्री वाणी ने कहा, कि उनके साथ काम करना बहुत मजेदार रहा। उन्होंने कहा, “वह काम करना बहुत आसान बना देते हैं। असलियत यह है कि वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं और उनकी फिल्मों से भी उनके बारे में पता चलता है।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन