1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वाणी कपूर ने पेरिस जाकर किया “मुंह मीठा”

वाणी कपूर ने पेरिस जाकर किया “मुंह मीठा”

 Published : Apr 25, 2016 01:43 pm IST,  Updated : Apr 25, 2016 01:44 pm IST

वाणी कपूर इन दिनों आदित्या चोपड़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन शूटिंग करने की बजाय वह मिठाई का लुत्फ उठा रही हैं।

vaani- India TV Hindi
vaani

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों आदित्या चोपड़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग आज कल पेरिस में चल रही है। फिल्म के बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर वाणी कपूर अपना मुहं मिठा करने में जुटी गई हैं। पेरिस में वाणी आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग कर रही हैं, वहीं उन्होंने सोशल मीडिय पर मिठाई की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "विश्वास करो यह स्वर्ग है।"

इसे भी पढ़े:- VIDEO: रणवीर-वाणी ने अनोखे अंदाज में बताई ‘बेफिक्रे’ की रिलीज डेट

फिल्म में वाणी के साथ रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। पिछले दिनों फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था जिसमें वाणी और रणवीर एक दूसरे को किस करते हुए दिख रहे थे। जिससे ऐसा लगता है कि भावनात्मक प्रेम कहानी है। हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में इन दोनों के बीच 23 किसिंग सीन फिल्माए गए हैं।

vaani
vaani

फिल्म 'बेफिक्रे' 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, इस फिल्म के साथ आदित्य निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का निर्देशन किया था।

वाणी कपूर इससे पहले फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। दूसरी तरफ रणवीर सिंह इससे पहले फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दिख चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन