1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. "मै बीजेपी में हूं.. और BJP में ही मरूंगा", दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

"मै बीजेपी में हूं.. और BJP में ही मरूंगा", दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jul 12, 2026 04:11 pm IST,  Updated : Jul 12, 2026 04:57 pm IST

दतिया उपचुनाव में उम्मीदवारी को लेकर भाजपा में अंदरुनी कलह सामने आई थी। लेकिन अब विवाद की वजह रहे भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने साफ कर दिया है कि वे भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे।

भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान- India TV Hindi
भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

दिल्ली : दतिया उपचुनाव में भाजपा में उम्मीदवारी को लेकर मचे बवाल और उसके बाद लग रहे कयासों के बीच भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, मै बीजेपी में हूं.. और मैं बीजेपी में ही मरूंगा। मेरे कहीं जाने का सवाल ही नहीं। उन्होंने आगे कहा, कार्यकर्त्ताओं में क्षणिक आवेश था वो ख़त्म हो गया है। मैं दिल्ली में संगठन के पदाधिकारी से मिलने के लिए आया था। पार्टी से बड़ा कोई नहीं है, पार्टी सबसे बड़ी है और हमेशा रहेगी। बता दें कि नरोत्तम मिश्रा ने आज बीजेपी अध्य्क्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और उसके बाद उन्होंने ये बयान दिया है।


देखें नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा...



नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने क्यों मचाया था बवाल
दतिया उपचुनाव को लेकर नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जो किया, वो शायद ही बीजेपी में पहले कभी देखने को मिला हो। समर्थकों ने पत्थरबाजी की, सड़क जाम किया और.इतना ही नहीं, समर्थकों ने बीजेपी दफ्तर पर ही कब्जा कर लिया था। इसकी वजह थी कि पार्टी ने दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं देकर आशुतोष तिवारी को टिकट दे दिया था। उनके समर्थक उनका टिकट कटने से नाराज चल रहे थे और उन्होंने उम्मीदवार बदलने का दबाव बनाने नरोत्तम मिश्रा को टिकट देने के लिए बवाल मचाय था।

गुपचुप हुई मीटिंग और क्यों बदल गए नरोत्तम के सुर 
पहले तो नरोत्तम मिश्रा के समर्थक बवाल काटते रहे और नरोत्तम मिश्रा ने कहा-क्या हुआ मुझे मालूम नहीं, मैं तो यहां था ही नहीं। उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मुलाकात की।साथ ही एमपी बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी मिले। बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा के सुर बदल गए और उन्होंने कहा कि सब ठीक है, दतिया उपचुनाव जीतना मक़सद है। मुझे अपने समर्थकों में कोई नाराज़गी नहीं है और मैं बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन में भी शामिल होऊंगा।

दतिया में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर
दतिया से नरोत्तम मिश्रा बीजेपी के प्रबल दावेदार थे और उन्होंने उपचुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन अचानक पार्टी ने आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बना दिया, जिसके बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने बवाल शुरू कर दिया था। आपको बता दें कि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को दतिया से उम्मीदवार बनाया है, कांग्रेस बीजेपी की अंदरूनी गुटबाजी का फायदा उठाने की कोशिश में है, लेकिन नरोत्तम ने सारी उम्मीदों पर अपना बयान देकर पानी फेर दिया।

ये भी पढ़ें:
दतिया उपचुनाव को लेकर मचा घमासान हो जाएगा शांत, नरोत्तम मिश्रा को मना लेगी भाजपा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत