1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #Vahem: आसिम रियाज के नए गाने का पोस्टर रिलीज, साक्षी मलिक संग रोमांस करते दिखें

#Vahem: आसिम रियाज के नए गाने का पोस्टर रिलीज, साक्षी मलिक संग रोमांस करते दिखें

आसिम रियाज और साक्षी मलिक के नए गाने 'वहम' का पोस्टर रिलीज हुआ जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

आसिम रियाज, asim riaz- India TV Hindi
Image Source : TWITTER- ASIM RIAZ आसिम रियाज

मुंबई: बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट आसिम रियाज सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं। आसिम रियाज जल्द ही अरमान मलिक के गाने में नजर आने वाले हैं, आज इस गाने का पोस्टर रिलीज हुआ है। आसिम रियाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने का पोस्टर शेयर किया है। ये गाना 14 दिसंबर को रिलीज होगा।

गौरतलब है कि आसिम रियाज बिग बॉस 13 के प्रबल दावेदारों में से एक थे, लेकिन आखिरी में सिद्धार्थ शुक्ला ने बाजी मार ली थी। हालांकि, दर्शकों ने आसिम पर भी खूब प्यार लुटाया था और यही वजह रही कि वो BB 13 के फर्स्ट रनरअप रहे। 

'बदन पे सितारे': सोशल मीडिया पर छाया आसिम रियाज का रेट्रो लुक, लेकर आ रहे हैं नया गाना

इसी शो में ही आसिम और हिमांशी की मुलाकात हुई थी। आसिम को पहली नज़र में ही हिमांशी से प्यार हो गया था और उन्होंने शो में ही अपने दिल का हाल बयां कर दिया था। हिमांशी ने भी आसिम के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था। 

बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद आसिम और हिमांशी की बॉन्डिंग उतनी ही मजबूत है। दोनों अक्सर कई मौकों पर साथ नज़र आते हैं। 

Latest Bollywood News