A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण, आलिया ने 'भिकारी' का गणपति गाना किया रिलीज

वरुण, आलिया ने 'भिकारी' का गणपति गाना किया रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अपनी पहली मराठी फिल्म 'भिकारी' का गणपति गाना रिलीज किया। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य कर रहे हैं और उनकी बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म होगी।

varun dhawan- India TV Hindi
varun dhawan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अपनी पहली मराठी फिल्म 'भिकारी' का एक गणपति गाना रिलीज किया। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य कर रहे हैं और उनकी बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म होगी। इससे पहले हमने उन्हे सिर्फ डांस का निर्देशन करते हुए देखा है। आचार्य की प्रशंसा करते हुए वरुण ने कहा कि कई कोरियोग्राफर अपने दिमाग से गानों का निर्देशन करते हैं, लेकिन वह एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपने दिल से कोरियोग्राफ करते हैं।('ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए आमिर ने छिदवाए नाक-कान)

देखें वीडियो:-

वरुण ने बताया कि आचार्य भगवान गणेश के भक्त हैं। रविवार को हुए इस कार्यक्रम में अभिनेता ने कहा, "इस गीत में हर कलाकार पूरे जुनून के साथ नृत्य करता दिख रहा है, क्योंकि यह उनके अंदर से आ रहा है। उनका गणपति में आपार विश्वास हैं और मुझे यकीन है कि फिल्म तथा टीम को सफलता मिलेगी। आचार्य के साथ 'बद्रीनाथ की दुल्हिनया' में काम कर चुकीं आलिया ने कहा, "मास्टरजी (गणेश) निश्चित रूप से अपनी कला में मास्टर हैं। वरुण और मैंने उनके साथ 'बद्रीनाथ की दुल्हिनया' में काम किया। मैं अभिव्यक्ति, नृत्य के संदर्भ में उनकी प्रतिभा को आत्मसात कर लेना चाहती थी। गीत के बारे में आचार्य ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि वरुण और आलिया ने मेरा गणपति गीत लांच किया। हमने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। हम इस फिल्म के को हिंदी या मराठी के तौर पर नहीं देख रहे, बल्कि हमने इसे भाषाई बाधाओं से पार ले जाने की कोशिश की है।"

'भिकारी' एक मां और उसके बेटे के संवेदनशील रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में स्वप्निल जोशी, रुका इनामदार, गुरु ठाकुर, सयाजी शिंदे, मिलिंद शिंदे, कीर्ति आगरकर और प्रदीप काबरा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News